Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
गुजरात

श्री गिरधर नगर जैन संघ द्वारा पक्षियों को पानी पिलाने के लिए कुंड वितरण

Reported By : Pavan Jain Padmavat
Published : April 1, 2024 7:30 AM IST

श्री गिरधर नगर जैन संघ द्वारा पक्षियों को पानी पिलाने के लिए कुंड वितरण

अहमदाबाद । श्री गिरधर नगर जैन संघ शाहीबाग़ ने आज पक्षियों को पानी पिलाने के लिए कुंड वितरण अभियान शुरू किया। इस अभियान के तहत, संघ द्वारा कुंड वितरण किए गए। संघ के कार्यकर्ताओ ने समाचार संवाददाता दिनेश देवड़ा धोका को बताया की, “गर्मी के मौसम में, पक्षियों को पानी की कमी का सामना करना पड़ता है। इस अभियान का उद्देश्य पक्षियों को पानी उपलब्ध कराना है और उनकी जान बचाना है। कुंड मिट्टी से बने हैं और इन्हें आसानी यह कही भी स्थापित किया जा सकता है। इन कुंडों में पानी भरने के लिए, संघ ने लोगों से स्वेच्छा से योगदान करने का आग्रह किया है। संघ ने लोगों से अपील की है कि वे अपने घर और दुकान के आस पास कुंड स्थापित करें। इससे पक्षियों को पानी मिलने में मदद मिलेगी और वे गर्मी के मौसम में जीवित रह सकेंगे। यह अभियान श्री गिरधर नगर जैन संघ द्वारा पक्षियों के प्रति दया और करुणा दिखाने का एक सराहनीय प्रयास है।

Related posts

अहमदाबाद विमान हादसे पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन जैन पदमावत का शोक व्यक्त – बोले, मन दुःख से भरा है, यह त्रासदी पूरे देश को झकझोर गई

Padmavat Media

श्री वैभव लक्ष्मी मंदिर में छप्पन भोग का प्रसाद

Padmavat Media

राजपुरोहित के जन्मदिन पर फूल मालाओं से किया भव्य स्वागत

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!