Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
राजस्थान

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की बालिकाओं ने लिया बैंक में एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण ।

Reported By : Padmavat Media
Published : March 14, 2024 6:52 PM IST

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की बालिकाओं ने लिया बैंक में एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण ।

संवाददाता – ईश्वर लाल सुथार
ईटाली खेडा/सलूम्बर । शिक्षा इस विकासशील समाज की मूलभूत आवश्यकता है। इसी क्रम में ईटाली खेडा के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की समस्त छात्राओं को गुरुवार को एक दिवसीय बैंक सम्बन्धी सामान्य जानकारी हेतु प्रशिक्षण दिया गया। उक्त प्रशिक्षण में स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक साकेत कुमार ने बालिकाओं को बैंक के भिन्न भिन्न काउंटरो पर होने वाले कार्यों के बारे में अवगत करवाया ओर बताया की किस प्रकार से कार लोन, शिक्षा लोन, हाउस लोन, व्यावसायिक लोन ओर हम अपने खाते का संचालन केसे करे ओर किस प्रकार से बैंक की सुविधाओ के बारे में जाने । शाखा प्रबंधक ने बताया कि किस प्रकार से बैंक में पैसा निकाला जाता है जमा किया जाता है ओर साथ ही बैंक की मिनी शाखाओं ग्राहक सेवा केन्द्र की नियुक्ति और उनसे मिलने वाली सुविधाएं और एटीएम मशीन के उपयोग ओर संचालन संबधी समस्त जानकारी को विस्तारपूर्वक बताया गया । उक्त मोके पर विद्यालय की प्रधानाचार्य सुशीला, ओर शिक्षिका अरुणा पटेल, कल्पना मेनारिया, शीतल त्रिवेदी ओर शाखा के कर्मचारी सर्वेश झा, हरिप्रकाश मीणा, सुमन, लक्ष्मण सालवी, रमेश मीणा आदि उपस्थित रहे ।

Related posts

एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल कमिटी ने संगठन का किया विस्तार

Padmavat Media

ऋषभदेव । विकास पुरूष डॉ परमार का कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर किया स्वागत।

विधायक डॉ दयाराम परमार का हर्षावाडा तथा कनबई  के  ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत l 

Leave a Comment

error: Content is protected !!