Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
राजस्थान

लौटाना में कॉन्स्टेबल की हत्या को लेकर की श्रद्धांजलि अर्पित

Reported By : Padmavat Media
Published : March 13, 2024 8:49 PM IST

लौटाना में कॉन्स्टेबल की हत्या को लेकर की श्रद्धांजलि अर्पित

सायला । कस्बे के पुराने बस स्टैंड पर स्वामी विवेकानंद सर्किल पर बुधवार को 8 मार्च को राजस्थान पुलिस के जाबाज कॉन्स्टेबल की हत्या को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। ज्ञात रहे 8 मार्च को सिरोही जिले के स्वरूपगंज थाना क्षेत्र के लौटाना में ड्यूटी पर तैनात निरंजनसिंह को चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। जिसको लेकर बुधवार को सायला पुलिस तथा ग्रामीणों की ओर से तस्वीर के समक्ष श्रद्धांजलि एवं पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान उप निरीक्षक निम्बसिंह, शिवसेना सम्भाग प्रभारी वरदसिंह, करणसिंह थलवाड़, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष बलवन्तसिंह तुरा, विक्रमसिंह सायला, मनमोहन प्रजापत, एडवोकेट रामसिंह, पदमसिंह, इंद्रसिंह, मांगीलाल राजपुरोहित, शम्भूसिंह, हिम्मतसिंह आकुआ, प्रेमसिंह तेलवाडा, हेड कांस्टेबल कालूराम, महेश लीलावत, दिनेश सिंह ओटवाला, प्रशांत रावल, रणजीत कुमार, नारायण देवासी, जयंती लाल, चेतन राठौड़, जगदीश राजपुरोहित, बाबूलाल सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Related posts

टीडी स्कूल में पौधारोपण के साथ नारी सम्मान और सुरक्षा का संदेश

Padmavat Media

चुरू जिले में थाना सरदारशहर पुलिस की अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

Padmavat Media

सावधान – दरवाजे पर दस्‍तक दे रही है कोरोना की चौथी लहर, 

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!