Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
धर्म-संसारमध्य प्रदेश

ग्वालियर-भिंड मार्ग पर उपाध्यायश्री विहसंत सागर जी के 42वें अवतरण दिवस पर जिन धर्म प्रभावना बाइक रैली का भव्य आयोजन

Reported By : Padmavat Media
Published : August 11, 2025 9:30 AM IST

ग्वालियर-भिंड मार्ग पर उपाध्यायश्री विहसंत सागर जी के 42वें अवतरण दिवस पर जिन धर्म प्रभावना बाइक रैली का भव्य आयोजन

ग्वालियर। उपाध्यायश्री विहसंत सागर जी महाराज के 42वें अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में 12 अगस्त को ग्वालियर से भिंड तक जिन धर्म प्रभावना बाइक रैली निकाली जाएगी। इस महत्वपूर्ण रैली का आयोजन जैन समाज की समाजसेवा में अग्रणी संस्था आप और हम टीम (जैन कमाण्डों) ग्रेटर ग्वालियर के तत्वाधान में किया जा रहा है।

यह बाइक रैली मंगलवार सुबह सात बजे फूलबाग स्थित जैन सिद्धक्षेत्र गोपाचल पर्वत से मुख्य अतिथियों द्वारा जैन पचरंगी ध्वजा दिखाकर शुभारंभ की जाएगी। रैली में बुलेट, एक्टिवा समेत विभिन्न प्रकार के दोपहिया वाहन सम्मिलित होंगे। रैली में युवा एवं पुरुष व्हाइट परिधान धारण कर जैन ध्वजा वाइक्लिपर लेकर आगे बढ़ेंगे। साथ ही रैली में ढोल-ताशों तथा डीजे की मधुर धुनें भी शामिल रहेंगी। मार्ग के विभिन्न स्थानों पर जैन समाज के लोग भव्य पुष्पवर्षा और स्वागत के साथ रैली का अभिनंदन करेंगे।

आप और हम टीम के पदाधिकारियों ने रैली की पत्रिका का विमोचन भी किया है। इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष रवि जैन, अध्यक्ष दीपक जैन, सचिव आकाश जैन, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र जैन, उपाध्यक्ष रवि सिमरिया, कौशल जैन, राहुल जैन, भानूप्रकाश जैन, सौरभ भंडारी, रविंद्र जैन, गिरीश जैन सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

बाइक रैली का मार्ग जैन तीर्थ गोपाचल पर्वत से शुरू होकर पड़ाव, गांधी नगर रोड, ठाठीपुर, शहीद गेट, सदर बाजार मुरार, पिंटू पार्क, दीनदयाल नगर, महाराजपुर, मालनपुर, गोहद, मेहगांव होते हुए भिंड पहुंचेगी। भिंड पहुंचने पर उपाध्यायश्री विहसंत सागर महाराज युवाओं को मंगल आशीर्वाद देंगे और सभी को सम्बोधित करेंगे।

इस रैली का उद्देश्य जैन साधु-साध्वियों, जैन मंदिरों और जैन तीर्थों के संरक्षण एवं विकास के प्रति समाज में जागरूकता फैलाना है। इसके साथ ही यह रैली जिन धर्म के प्रभावना को बढ़ावा देने एवं सामाजिक सद्भाव को प्रोत्साहित करने का भी माध्यम बनेगी।

Related posts

Early Marriage Tips: शादी नहीं हो रही? ये उपाय करते ही पूरी हो जाएगी सच्‍चे जीवनसाथी की तलाश! तुरंत आजमाएं

Padmavat Media

धनोल में निरान्त दिव्य सत्संग समारोह सम्पन्न

बरसात के लिए शिवालयों में जलाभिषेक, गोमती नदी में रत्ती भर भी नहीं पानी

Pavan Jain Padmavat

Leave a Comment

error: Content is protected !!