हरीश सालवी का चिकित्सा विभाग द्वारा जिला स्तरीय सम्मान
मेनार। चिकित्सा विभाग उदयपुर की ओर से प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में राजकीय सेटेलाइट अस्पताल वल्लभनगर ब्लॉक में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर हरीश सालवी को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए जिला स्तरीय सम्मान से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक आदित्य, डॉ. ओ.पी. रायपुरिया सहित अन्य अधिकारियों ने हरीश सालवी को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
गौरतलब है कि हरीश सालवी पिछले 16 वर्षों से चिकित्सा विभाग में सेवाएं दे रहे हैं और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण, मां वाउचर योजना, नियमित रक्त जांच एवं आवश्यक दस्तावेजों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग जैसे कार्यों में उनका योगदान सराहनीय रहा है।
उनके इस समर्पित कार्य के लिए मिले सम्मान पर वल्लभनगर खंड एवं सेटेलाइट अस्पताल के कार्मिकों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।

