Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सावधान! एक बार सर्जरी होने के बाद फिर फैल रहा ब्लैक फंगस, चौंकाने वाला खुलासा

Reported By : Padmavat Media
Published : July 2, 2021 5:52 AM IST

सावधान! एक बार सर्जरी होने के बाद फिर फैल रहा ब्लैक फंगस, चौंकाने वाला खुलासा


कोरोना संक्रमण के मामले कम होने के बाद भी ब्लैक फंगस मरीजों के साथ ही डॉक्टर्स के लिए भी बड़ी चुनौती बना हुआ है.

जयपुर : कोरोना संक्रमण के मामले कम होने के बाद भी ब्लैक फंगस मरीजों के साथ ही डॉक्टर्स के लिए भी बड़ी चुनौती बना हुआ है. एक बार सर्जरी होने के बाद मरीजों में फिर से ब्लैक फंगस (Black fungus) फैल रहा है. एसएमएस मेडिकल कॉलेज के म्यूकोरमाइकोसिस बोर्ड की स्टडी में यह चौंकाने वाला खुलास हुआ है.

दरअसल SMS मेडिकल कॉलेज के म्यूकोरमाइकोसिस बोर्ड की स्टड. में सामने आया है कि एसएमएस अस्पताल (SMS Hospital) में अब तक 27 केस ऐसे पहुंचे हैं. जिनमें एक बार सर्जरी के बाद ब्लैक फंगस फिर से फैला है. डॉक्टर्स का कहना है कि समुचित दवा नहीं लग पाना इसका एक बड़ा कारण हो सकता है.

जानकारी के अनुसार एसएमएस अस्पताल में अब तक ब्लैक फंगस के 450 मरीज आ चुके हैं. जिनमें से 410 की सर्जरी हो चुकी है. इनमें करीब 25 मरीज ऐसे हैं, जिनके दिमाग तक ब्लैक फंगस पहुंच गया था. इसके चलते उनकी मौत हो गई. इन सबके बीच चिंता की बात यह है कि ब्लैक फंगस की मुख्य दवा एम्फोटेरिसिन की उपलब्धता अभी भी पर्याप्त मात्रा में सुनिश्चित नहीं हो पाई है. इस दवा की अभी भी कमी बनी हुई है.

Related posts

मंगल और शुक्र कर्क राशि के घर, जानिए असर कैसा होगा जिंदगी पर

Padmavat Media

सिरदर्द की टेबलेट देने के बहाने 16 साल की नाबालिग से होटल मालिक के बेटे ने किया दुष्कर्म

Padmavat Media

आज से होगा आडीवली में श्रीमद भक्तमाल कथा सप्ताह का आयोजन

Leave a Comment

error: Content is protected !!