Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
राजस्थान

मधुर मुस्कान (त्रैमासिक) का विमोचन व वरिष्ठ जनों के लिये इन्कम टैक्स प्लानिंग पर शनिवार को ओरिएंटल पैलेस रिसोर्ट में व्याख्यान

Reported By : Pavan Jain Padmavat
Published : April 6, 2024 3:17 PM IST

मधुर मुस्कान (त्रैमासिक) का विमोचन व वरिष्ठ जनों के लिये इन्कम टैक्स प्लानिंग पर शनिवार को ओरिएंटल पैलेस रिसोर्ट में व्याख्यान

उदयपुर । वरिष्ठ नागरिक “मुस्कान क्लब” शनिवारीय विशेष कार्यक्रम के अंतर्गत दि 6 मार्च को ओरिएंटल पैलेस रिसोर्ट मे शाम 4.30 बजे इनकम टैक्स प्लानिंग पर विशेष वार्ता का आयोजन रखा है । इसमे उदयपुर टैक्स बार ऐसोसिएशन के पूर्व चैयरमैन सी.ऐ. योगेश चंद्र पोखरना केंद्र सरकार द्वारा पिछले बजट में बनाई गई इन्कम टैक्स की दोनों स्कीमों पर विस्तृत परिचर्चा कर वरिष्ठ नागरिकों को बताऐगे कि उनके लिए कौन सी स्कीम ज्यादा हितकारी है। साथ ही मुस्कान क्लब की त्रैमासिक पत्रिका मधुर मुस्कान के (अप्रैल – मई – जून) अंक का संरक्षक कौशल्या गट्टानी की उपस्थिति में विमोचन का कार्यक्रम रहेगा। इस अंक मे सभी आलेख व प्रस्तुतियां क्लब के महिला सदस्यों द्वारा रचित है। यह जानकारी मुस्कान क्लब के मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने दी।

Related posts

कृष्णा कल्याण संस्थान की संस्थापिका माया बहन का इण्डियन बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज

Padmavat Media

हथुनिया थाना की कार्रवाई: एनडीपीएस प्रकरण में वांछित एक अभियुक्त गिरफ्तार

Padmavat Media

तीर्थंकर पार्श्वनाथ के जन्म और निर्वाण कल्याणक पर जारी होंगे स्मारक सिक्के

Leave a Comment

error: Content is protected !!