Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
राजनीतिराजस्थान

पाली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का कांग्रेस पर तीखा हमला

Reported By : Padmavat Media
Published : September 8, 2026 6:33 PM IST
राजस्थान | राजनीति | निकाय चुनाव-2026

कांग्रेस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का तीखा हमला, बोले—भ्रष्टाचार में डूबी रही पूर्ववर्ती सरकार

वन स्टेट-वन इलेक्शन को असंभव बताने वालों को भाजपा सरकार ने कर दिखाया संभव

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कांग्रेस पर भ्रष्टाचार और विकास में बाधा डालने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार में डूबी रही, लेकिन तत्कालीन मुख्यमंत्री ने इस पर आंखें मूंदे रखीं। अब वे बेवजह आरोपों की राजनीति कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने पारदर्शिता, सुशासन और विकास को प्राथमिकता देते हुए प्रदेश को नई दिशा दी है।

मुख्यमंत्री मंगलवार को पाली में निकाय चुनाव को लेकर आयोजित रोड शो को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब विधानसभा में भाजपा सरकार के दो वर्ष के काम और कांग्रेस सरकार के पांच वर्ष के काम का प्रतिवेदन रखा गया, तो कांग्रेस नेता बहस करने के बजाय सदन से बाहर चले गए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल में किए गए काम कांग्रेस के पांच वर्ष के काम से कई गुना अधिक हैं। कांग्रेस को राजनीतिक आरोप लगाने के बजाय अपने शासनकाल के विकास कार्यों पर जनता को जवाब देना चाहिए।

वन स्टेट-वन इलेक्शन पर कांग्रेस को घेरा

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस लंबे समय तक सत्ता में रहते हुए राजस्थान के विकास को बाधित करती रही। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार ने प्रदेश को विकास की नई दिशा दी है और संकल्प पत्र के 78 प्रतिशत वादे ढाई वर्ष में पूरे किए जा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता भाजपा सरकार के कई निर्णयों को असंभव बताते थे। वन स्टेट-वन इलेक्शन का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता इसे राजस्थान में लागू करना संभव नहीं बताते थे। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती व्यवस्था में हर ढाई-तीन वर्ष में निकाय और पंचायत चुनाव होते थे, जिससे सरकारी संसाधनों पर खर्च बढ़ता था। भाजपा सरकार ने वन स्टेट-वन इलेक्शन की दिशा में आगे बढ़कर कांग्रेस के दावों को गलत साबित किया है।

बिजली, रोडवेज और डेयरी क्षेत्र में उपलब्धियां गिनाईं

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन में बिजली, रोडवेज, डेयरी और सहकारिता सहित विभिन्न क्षेत्रों में भ्रष्टाचार बढ़ा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार व्यवस्था में पारदर्शिता और सुशासन के साथ विकास को आगे बढ़ा रही है। प्रदेश अब अन्य राज्यों को बिजली देने की स्थिति में पहुंच गया है।

उन्होंने बताया कि रोडवेज में 1000 बसें खरीदी जा चुकी हैं और 1000 नई बसें और लाई जा रही हैं। डेयरी क्षेत्र में भी दूध की मात्रा 34 लाख लीटर से बढ़कर 47 लाख लीटर हो गई है।

रोजगार और भर्ती को लेकर कांग्रेस पर निशाना

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने युवाओं को 4 लाख सरकारी नौकरियां और 6 लाख निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के संकल्प पर भी सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के समय लगातार पेपरलीक की घटनाएं सामने आती थीं, जबकि भाजपा सरकार ने बिना पेपरलीक के ढाई वर्ष में 1 लाख 89 हजार सरकारी नौकरियां देने का काम किया है।

उन्होंने बताया कि अब तक 1 लाख 22 हजार परीक्षाएं आयोजित की जा चुकी हैं, जबकि 70 हजार पदों पर नई भर्तियां भी जारी की गई हैं। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क बढ़ाने का आह्वान

रोड शो के बाद मुख्यमंत्री ने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर चुनावी रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की शक्ति हैं और उन्हें जन-जन से संवाद करते हुए भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में व्यापक जनसमर्थन जुटाना चाहिए।

इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, सांसद पी.पी. चौधरी, केंद्रीय पर्यवेक्षक संगीता यादव, पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी सहित पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Related posts

3 दिवसीय “आओ बांटे खुशियों के पल” अभियान का हुआ आगाज

Padmavat Media

प्रो.अमेरिका सिंह की आरएसडब्लूएम लिमिटेड के प्रसिडेंट मनोज शर्मा से शिष्टाचार भेंटवार्ता

नशे के जाल में डूब रहे समाज के युवा बुद्धिजीवी, स्वयं सभा आयोजित कर नशे को देंगे बढ़ावा तो आखिर कौन बचाएगा इन युवाओं को ?

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!