Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
धर्म-संसारराजस्थान

8 साल बाद आई माता की वेल पहुंची देसूरी में।

Reported By : Pavan Jain Padmavat
Edited By : Padmavat Media
Published : March 28, 2024 11:33 AM IST
Updated : March 29, 2024 12:51 PM IST

8 साल बाद आई माता की वेल पहुंची देसूरी में 

सीरवी समाज के सैकड़ो लोगों का जन सैलाव उमड़ा 

देसूरी । जति भगाबाबा के सानिध्य में वरघोडे के साथ निकाली गई वेल देसूरी । श्री आई माता कि वेल 8 वर्षों के बाद देसूरी के घाणेराव दरवाजा से श्री आई माता वडेर देसूरी पहुंची। पंडित अशोक दवे ने मीडिया को बताया मारवाड़ी परंपरा के अनुसार ढोल नगाड़ों से पुरुष महिलाएं भजनों का गुणगान करते हुए माता जी के जयकारे लगाते खुशियों से झूमते हुए नजर आए। वहां पर सीरवी समाज की जती श्री भगाबाबाजी एवं भंवर मराज के सानिध्य में वेल को नगर भ्रमण कराया गया। सर्वप्रथम श्री आई माता वडेर कोतवाल मूलाराम जी द्वारा श्री जती भाग बाबा, भंवर बाबा, पुनाबाबा जी, वेल सारथी दीपाराम सीरवी, शंकर सीरवी, गणेश सीरवी का सीरवी समाज देसूरी के पंचगण द्वारा तिलक लगाकर वेल का स्वागत किया गया । उसके बाद श्री भगा बाबा के सानिध्य में आई माता की वेल घाणेराव दरवाजा बस स्टैंड देसूरी मैन बाजार होते हुए आई माता मन्दिर वडेर देसूरी पहुंची। इस मौके पर सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और आई माता के जयकारों के साथ पूरे नगर में वेल के साथ भ्रमण किया।

Related posts

एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल कमिटी के उदयपुर जिला के सिपुर से सूचना प्रकोष्ठ के सदस्य बने प्रकाश पटेल

Padmavat Media

सराड़ा ब्लॉक स्तरीय बाल संरक्षण कमिटी की बैठक में यूनिसेफ राष्ट्रीय प्रमुख ने दिलवाई शपथ।

Padmavat Media

ईमानदारी, सेवा और संघर्ष का प्रतीक – डाॅ भगवान दास वैष्णव

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!