Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
राजस्थान

मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए चिकित्सा विभाग के कार्मिक उतरे फिल्ड में

Reported By : Padmavat Media
Published : October 10, 2024 8:44 PM IST

मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए चिकित्सा विभाग के कार्मिक उतरे फिल्ड में

मौसमी बीमारियों की रोकथाम के कार्य में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त – सीएमएचओ डॉ जेपी बुनकर

सलूंबर । मौसमी बीमारियों की रोकथाम को लेकर चिकित्सा विभाग अलर्ट मोड में कार्य कर रहा है। सलूंबर जिले में मौसमी बीमारियो के प्रभावी रोकथाम के लिए सीएमएचओ डॉ जेपी बुनकर और उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी महेन्द्र लोहार और ब्लॉक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संपत मीणा के निर्देशन में नगर परिषद के 25 वार्डो में एएनएमटीसी प्रिंसिपल राजकुमार मीणा के द्वारा 18 टीमों का गठन किया गया है इन टीमों में एएनएम ट्रेनिग सेंटर के ट्रेनी और आशाओ द्वारा घर घर जाकर सर्वे किया जा रहा है और एंटी लार्वा रिडक्शन की गतिविधि संपादित की जा रही है तथा बुखार के मरीजों की स्लाइड ली जा रही है और मौसमी बीमारियो की रोकथाम के लिए गुरुवार को चिकित्सा विभाग के कार्मिक फील्ड में उतरे।

चिकित्सा विभाग के एएनएम और आशा सहयोगी मौसमी बीमारियों की रोकथाम में जुटे हुए हैं। साथ ही विभाग के ब्लॉक व जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा भी लगातार उनके कार्य का जायजा लिया जा रहा है।

सीएमएचओ डॉ जेपी बुनकर ने मलेरिया, डेंगू, वायरल फीवर जैसी बीमारियों में अति सतर्कता बरतने के निर्देश दिए तथा मौसमी बीमारियों की जांच एवं दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए साथ ही ओपीडी में आने वाले बुखार के रोगियों की रक्त स्लाइड लिए जाने पर जोर दिया।उन्होंने कहा कि मौसमी बीमारियों से आमजन को बचाने के लिए एंटीलार्वल गतिविधियों के साथ सोर्स रिडक्शन, घर घर सर्वे, बुखार से रोगियों की रक्त स्लाइड के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ महेन्द्र लोहार ने डेंगू, मलेरिया आदि मौसमी बीमारियों की स्थिति की जानकारी लेते हुए स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा रोकथाम संबंधी किए गए कार्य की जानकारी प्राप्त की ओर मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए प्रभावी एक्टिविटी करवाने के निर्देश दिए।

Related posts

पदमावत मीडिया ख़बर का हुआ असर, वितरक ने स्कूल पोषाहार कोम्बो किट की कम सामग्री पुनः लौटाई खेरवाड़ा उपखंड के पहाड़ा स्कूल का था मामला

Padmavat Media

खेत के कुएं पर लगी पानी की मोटर हुई चोरी

Pavan Jain Padmavat

उदयपुर की स्वच्छता और पर्यटन की छवि पर संकट: पर्यटन हितधारकों व आम शहरियों ने विधायक ताराचंद जैन को सौंपा मांग-पत्र और चर्चा की 

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!