Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
राजस्थान

मुकेश माधवानी पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के पुनः उदयपुर संयोजक नियुक्त

Reported By : Padmavat Media
Published : January 18, 2025 1:09 PM IST

मुकेश माधवानी पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के पुनः उदयपुर संयोजक नियुक्त

उदयपुर। पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने उदयपुर के उद्योग और पर्यटन क्षेत्र को नई दिशा देने के लिए मुकेश माधवानी को उदयपुर जिला संयोजक नियुक्त किया है। इस जिम्मेदारी के साथ, मुकेश माधवानी उदयपुर में व्यापार ,उद्योग और पर्यटन के विकास को बढ़ावा देने का काम करेंगे।

आपको बता दें पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री देश की सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित संस्थाओं में से एक है, जो पिछले 119 सालों से भारतीय उद्योग, व्यापार और उद्यमशीलता को प्रोत्साहित कर रही है। यह संस्था उद्योग और सरकार के बीच सेतु का काम करते हुए व्यापारिक विकास और आर्थिक सुधारों को बढ़ावा देती है। राजस्थान चैप्टर खासतौर पर पर्यटन, फिल्म निर्माण, वेलनेस और एडवेंचर स्पोर्ट्स,क्रषि,फ़ूडप्रोसेसिंग  जैसे क्षेत्रों में काम कर रहा है और उदयपुर जैसे शहरों को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए प्रयासरत है।

अपनी नियुक्ति पर मुकेश माधवानी ने कहा, पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उसके लिए मैं आभारी हूं। उदयपुर पहले ही एक मशहूर पर्यटन और शादी गंतव्य बन चुका है, लेकिन मेरा उद्देश्य इसे व्यापार और उद्यमशीलता का भी प्रमुख केंद्र बनाना है। उन्होंने कहा कि, मैं इस क्षेत्र के उद्योगों को मजबूत करने और पर्यटन के नए आयाम, जैसे फिल्म निर्माण, वेलनेस और एडवेंचर, को बढ़ावा देने के लिए पूरी लगन से काम करूंगा। उन्होंने इस दायित्व के लिए राजस्थान चैप्टर प्रमुख दिग्विजय ढाबरिया का भी आभार जताया।

Related posts

आईएफएस मुनीश गर्ग होंगे नए हॉफ, सरकार ने जारी किया आदेश

Padmavat Media

सड़क दुर्घटना में तीन जवान युवकों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा, तीन घरों के चिराग बुझ गए

वीर शिरोमणि कबड्डी प्रतियोगिता चावंड का हुआ भव्य समापन।

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!