Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
राजस्थान

मेघवंशी पंचांग प्रकाशक मंडल ने लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से की भेंट ।

Reported By : Padmavat Media News
Published : January 7, 2025 11:07 PM IST

मेघवंशी पंचांग प्रकाशक मंडल ने लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से की भेंट ।

सामाजिक बदलाव के लिए युवाओं की यह पहल लाएगी रंग – मेवाड़

मेनार । मेघवंशी पंचांग प्रकाशक मंडल द्वारा महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउंडेशन के ट्रस्टी लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से सोमवार को भेंट कर मेघवाल समाज द्वारा तैयार किया गया। मेघवंशी पंचांग का आठवां संस्करण 2025 भेंट कर नववर्ष की बधाई देकर शिष्टाचार भेंट की । प्रकाशक मंडल के संजय मेघवाल एवं देवी लाल मेघवाल ने बताया की टीम द्वारा तैयार किया गया 2025 का संस्करण भेंट किया गया। वहीं सांप्रदायिक सौहार्द का प्रतीक आराध्य देव बाबा रामदेव जी एवं मेवाड़ गौरव स्मृति चिन्ह भेंट कर मेवाड़ी साफा एवं उपरणा से अभिनंदन किया गया। मेवाड़ ने मेघवाल समाजजनों को मेघवंशी पंचांग विमोचन की बधाई दी, वहीं पंचांग को सामाजिक नवाचार का सकारात्मक माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि सामाजिक बदल के लिए युवाओं की यह पहल रंग लाएगी। गौरतलब है कि पिछले दिनों रविवार को क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारीगण एवं वरिष्ठ समाज सेवियों द्वारा राजस्थान मेघवाल समाज सुधार सोसाइटी एवं मेघवाल समाज छात्रावास समिति कानोड़ बैनर तले आयोजित समारोह में आठवें संस्करण का विमोचन एवं आयोजन किया गया।

Related posts

ऑर्गेनिक फार्मिंग के लिए संदीप और सरोज का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान

Padmavat Media

जोशी का पीएम मोदी के बूथ संवाद कार्यक्रम हेतु चयन

Padmavat Media

अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय में कन्या वाटिका का शुभारंभ व ग्राम पंचायतों पर लैंगिक समानता एवं बालिका संरक्षण के संदेश के साथ रैली का अयोजन

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!