Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
क्राइमराजस्थान

खेरवाड़ा थाना पुलिस ने मंगलवार सुबह अवैध शराब से भरी कार को जब्त करते हुए दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है।

Reported By : Padmavat Media
Published : January 7, 2025 11:10 PM IST

उदयपुर जिले में थाना खेरवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्यवाही

3.5 लाख की शराब के साथ 2 तस्कर पकड़े

उदयपुर से गुजरात ले जा रहे थे शराब, पुलिस ने पीछा कर गिरफ्तार किया

उदयपुर । जिले की खेरवाड़ा थाना पुलिस ने मंगलवार सुबह अवैध शराब से भरी कार को जब्त करते हुए दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी दिलीप सिंह ने बताया कि मंगलवार तड़के अवैध शराब से भरी कार उदयपुर से गुजरात की ओर जा रही थी। सूचना पर खेरवाड़ा पुलिस ने नेशनल हाईवे-48 पर नाकाबंदी की। इस दौरान कार सवार तस्कर नाकाबंदी तोड़ भागने लगे।

पुलिस ने पीछा कर पकड़ा था

इस पर खेरवाड़ा पुलिस ने पीछा कर कार को पकड़ा। कार को खेरवाड़ा थाना लाकर जांच की तो कार में राजस्थान निर्मित विभिन्न ब्रांड की अवैध शराब पाई गई। पुलिस के अनुसार अवैध शराब उदयपुर से गुजरात ले जाई जा रही थी। अवैध शराब की कुल कीमत 3.5 लाख रुपए है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध शराब व कार जब्त कर आरोपी विष्णु निवासी बाड़मेर और नेपाल सिंह निवासी कुराबड़ को गिरफ्तार किया। इनके खिलाफ आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई जारी है।

Related posts

आदिब्रम्हा आदिनाथ फाउंडेशन ने जरुरतमंद परिवारों को राशन सामग्री कीट और मिठाई पेकेट बांटे।

Padmavat Media

एमएलएसयू पूर्व कुलपति प्रोफेसर अमेरिका सिंह ने किया कोटा स्थित ऐलन कोचिंग संस्थान का दौरा, उच्च शिक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

Padmavat Media

दो दिवसीय नि:शुल्क योग शिविर का प्रथम दिन योग शिक्षक  – रेगर

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!