Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
राजस्थान

हिमाचल राज्य के पंचायती राज विभाग के सदस्यो ने की ग्राम पंचायत धींगाणा की एक्सपोजर विजिट

Reported By : Padmavat Media
Published : March 14, 2024 7:17 PM IST

हिमाचल राज्य के पंचायती राज विभाग के सदस्यो ने की ग्राम पंचायत धींगाणा की एक्सपोजर विजिट

जोधपुर । पंचायत समिति लूणी की ग्राम पंचायत धींगाणा की एक्सपोजर विजिट हिमाचल राज्य के पंचायती राज विभाग के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं कार्मिकों का एक दल ने दिनांक 12 3 2024 को की। ग्राम विकास अधिकारी किशोर पालीवाल ने बताया कि हिमाचल राज्य के जन प्रतिनिधियों एवं कार्मिकों द्वारा ग्राम पंचायत की एक्सपोजर विजिट के दौरान मारवाड़ की परंपरा अनुसार आगंतुक मेहमानों का तिलक लगाकर स्वागत तथा माल्यार्पण एवं साफा पहनाकर बहुमान किया गया। विकास अधिकारी लूणी कंवर लाल सोनी ने ग्राम पंचायत की स्थापना से आज दिन तक करवाए गए विभिन्न विकास कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। अल्प समय में निर्मित भव्य पंचायत भवन, मॉडल तालाब घाट निर्माण, विभिन्न गलियों में निर्मित खरंजा निर्माण कार्य,सीवरेज लाइनों के कार्यों आदि की जानकारी प्रदान की। स्थानीय सरपंच बीरबल राम बिश्नोई ने स्वच्छता संबंधी किए गए कार्यों के बारे में सदस्यों को बताया तथा स्वच्छता संबंधी कार्यों एवं मनरेगा कार्यों में आने वाली समस्याओं से भी अवगत करवाया। वही सोहन लाल पंवार ने हरित ग्राम पंचायत एवं शिक्षा के क्षेत्र में किए प्रयासों से संबंधित जानकारी साझा की। जीएसएस अध्यक्ष श्याम लाल ने ग्राम पंचायत में चारागाह विकास संबंधी कार्यों के बारे में जानकारी दी। हिमाचल प्रदेश से आए स्टेट लेवल अधिकारी और विकास अधिकारी ने ग्राम पंचायत धींगाणा की पंचायत की तर्ज पर हिमाचल प्रदेश की ग्राम पंचायतों में विकास कार्य और माडल पंचायत बनाने का संकल्प लिया। हिमाचल प्रदेश के विभिन्न पंचायतों के प्रधान, पंचायत समिति मेंबर, जिला परिषद मेंबर ने स्थानीय सरपंच बीरबल राम विश्नोई से ग्राम पंचायत में किए विकास कार्यों ओर जन सहभागिता से प्रेरणा ली। सहायक विकास अधिकारी चम्पालाल आचार्य, अतिरिक्त विकास अधिकारी महेंद्र सिंह राजपुरोहित, एसबीएम प्रभारी नरपत सिंह, कनिष्ठ सहायक मनोहरचंद सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related posts

पारसनाथ मंदिर में शुक्रवार को होगा कल्याण मंदिर विधान

दांतीवास में मिनी किट बाजरे का नि:शुल्क वितरण किया

Padmavat Media

शर्मनाक: 70 साल के बुजुर्ग ने 8 साल की मासूम को कमरे में ले जाकर हदें पार की

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!