Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
राजस्थान

मतदान के प्रति स्वयं जागरूक रहते हुए दूसरों को भी जागरूक करें

Reported By : Padmavat Media
Published : March 14, 2024 7:37 PM IST

मतदान के प्रति स्वयं जागरूक रहते हुए दूसरों को भी जागरूक करें

लोकतंत्र की सफलता में युवा मतदाताओं की भूमिका अहम : चौहान

भीम । युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार एवं नेहरु युवा केंद्र के करियर महिला मंडल द्वारा भीम ब्लॉक में चुनाव का पर्व देश का गर्व स्वीप कार्यक्रम के तहत युवाओ के साथ कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य वक्ता यूथ एंटरप्रेन्योर युवा प्रवीण सिंह चौहान और हेमेन्द्र सिंह रहे । चौहान ने बताया की कि युवाओं में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ी है जो आश्वस्त करता है कि देश में लोकतंत्र आने वाले दिनों में और सशक्त होगा साथ ही आज के समय जरूरत इस बात की है कि हम मतदान के अपने लोकतांत्रिक कर्तव्य के महत्व को स्वयं समझे और साथ ही अन्य लोगों को भी जागरूक करें। हेमेन्द्र सिंह द्वारा कहा कि युवा 18 वर्ष होते ही मतदान के प्रति अपनी जिम्मेदारी से अवगत हो जाएं, वोटर लिस्ट में अपना नाम जुड़वा लें। मतदान के प्रति स्वयं जागरूक रहते हुए दूसरों को भी जागरूक करें। लोकतंत्र की सफलता में युवा मतदाताओं की भूमिका अहम है। इस अवसर पर मनीष सिंह, कमल सिंह, जीतेश सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, दिनेश सिंह, मधुसदन सिंह, जितेंद्र सिंह, ओमप्रकाश सिंह, कैलाश सिंह पुष्पेंद्र सिंह मंडावर, प्रवीण सिंह, रवि सिंह, लोकेश सिंह, गोविन्द गुर्जर, अनिश सिंह, हितेश कुमार सहित कई युवा मोजूद थे ।

Related posts

भगवान पारसनाथ मोक्ष कल्याणक दिवस पर लिफ्ट एवं पाठशाला कक्ष का लोकार्पण होगा

Padmavat Media

राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।

Padmavat Media

शिव शंकर गौशाला में कुण्डिया व भगवती देवी की तृतीय पुण्यतिथि पर कुण्डियो का उद्घाटन व गायों को हरा चारा खिलाया- कैलाश चौधरी

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!