Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
राजस्थान

नारी निकेतन में महिलाओं की समस्याओं पर विचार गोष्ठी एवं जागरूकता कार्यक्रम

Reported By : Padmavat Media
Published : October 6, 2026 9:12 AM IST
उदयपुर | महिला जागरूकता कार्यक्रम

नारी निकेतन में महिलाओं की समस्याओं पर विचार गोष्ठी एवं जागरूकता कार्यक्रम

महिलाओं को विभागीय योजनाओं, महिला सुरक्षा, स्वच्छता एवं मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

उदयपुर। महिला अधिकारिता विभाग, उदयपुर की ओर से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत नारी निकेतन में महिलाओं की समस्याओं पर विचार गोष्ठी एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नारी निकेतन में निवासरत महिलाओं से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं पर चर्चा की गई।

विभागीय योजनाओं की दी जानकारी

कार्यक्रम के दौरान सुपरवाइजर, ब्लॉक गिरवा पूजा पाटीदार ने महिला अधिकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। विशेष रूप से लाडो प्रोत्साहन योजना के उद्देश्य एवं बालिकाओं के हित में इसके महत्व के बारे में बताया गया। मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना की जानकारी देते हुए बताया गया कि इसके माध्यम से महिलाएं घर बैठे रोजगार प्राप्त कर सकती हैं। साथ ही महिलाओं को स्वच्छता एवं मासिक धर्म स्वच्छता के संबंध में जागरूक करते हुए व्यक्तिगत स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी दी गई।

नारी निकेतन की सुविधाओं एवं सेवाओं की जानकारी

इस अवसर पर नारी निकेतन की एसएसओ प्रीति जैन ने नारी निकेतन के संबंध में सामान्य जानकारी प्रदान की। उन्होंने नारी निकेतन में उपलब्ध सुविधाओं, यहां दी जाने वाली सेवाओं तथा महिलाओं के लिए किए जाने वाले कार्यों के बारे में जानकारी साझा की।

महिला सुरक्षा और सहायता सेवाओं पर संवाद

कार्यक्रम में वन स्टॉप सखी सेंटर से किरण पटेल एवं रेखा जिनगर तथा महिला सलाह सुरक्षा केंद्र से नेहा मेनारिया उपस्थित रहीं। उन्होंने महिलाओं से संवाद कर महिला सुरक्षा, सहायता एवं परामर्श सेवाओं के संबंध में आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को विभागीय योजनाओं, महिला सुरक्षा, स्वच्छता एवं मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें उपलब्ध सहायता एवं सेवाओं की जानकारी प्रदान करना रहा।

Related posts

आत्म स्वभाव की अनुभूति करना ही निर्ग्रन्थ साधक का लक्ष्य है

जोधपुर: JNVU प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज, छात्रसंघ अध्यक्ष हिरासत में

Padmavat Media

एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल कमिटी के उदयपुर जिला के सिपुर से सूचना प्रकोष्ठ के सदस्य बने प्रकाश पटेल

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!