Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
देशराजस्थानराज्य

उदयपुर में भव्य नारी शक्ति सम्मान समारोह — “हर नारी एक शक्ति” थीम पर महिलाओं का सम्मान

Reported By : Padmavat Media
Published : November 15, 2025 9:29 AM IST

उदयपुर में आयोजित होगा भव्य नारी शक्ति सम्मान समारोह

“हर नारी एक शक्ति” थीम पर विभिन्न क्षेत्रों की महिला achievers होंगी सम्मानित

उदयपुर। झीलों की नगरी में 16 नवंबर, रविवार को “द मॉरल शॉपी” द्वारा नारी सशक्तिकरण को समर्पित भव्य नारी शक्ति सम्मान समारोह—“हर नारी एक शक्ति” का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष समारोह में उदयपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली अनेक महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम की आयोजिका मयूरा मेहता ने बताया कि इस सम्मान समारोह का मुख्य उद्देश्य नारी शक्ति को उनके वास्तविक सामर्थ्य का अहसास कराना और समाज में उनकी उपलब्धियों को प्रतिष्ठा दिलाना है। उन्होंने कहा कि उदयपुर की कई जानी-मानी हस्तियाँ इस समारोह का हिस्सा बनने जा रही हैं।

समारोह में अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी:
निवृत्ति जी, रजनी जी डांगी, चेतना जी भाटी, विजयलक्ष्मी गलुण्डिया, ऋतु मारू, रश्मि पगारिया, किरण बाला किरन, डॉ. ज्योत्स्ना, पिंकी मंडावत, डॉ. बलदीप कौर, डॉ. रेणु सिंगरोया, डॉ. दीपमाला मेवाड़ा, रजनी कौर, शीतल शेखावत, योगिनी रुचिका आदि गणमान्य महिलाएँ।

यह भव्य सम्मान समारोह यूनिवर्सिटी कैंपस स्थित गोल्डन जुबली गेस्ट हाउस ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का प्रारंभ प्रातः 9 बजे होगा।

समारोह के दौरान उत्कृष्ट नृत्य प्रस्तुतियाँ भी दी जाएँगी। साथ ही, आगंतुकों के लिए आकर्षक स्टॉल भी लगाए जाएंगे। सम्मानित होने वाली प्रत्येक महिला achiever को विशेष पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे तथा उनकी उपलब्धियों को प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा।

मयूरा मेहता का मानना है कि यह अद्भुत एवं प्रेरणादायी आयोजन अनेक महिलाओं को आगे बढ़ने, अपनी पहचान बनाने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए नया मंच उपलब्ध कराएगा।

Related posts

उदयपुर के दो व्यापारियों को जान से मारने की धमकी

Padmavat Media

अनुच्छेद 342 धर्मान्तरण का बहुत बडा कारण बन गया है, कांग्रेस ने जनजाति को विदेशी मिशनरी के भरोसे छोड दिया : सांसद मन्नालाल रावत

Padmavat Media News

कश्मीरी नेताओं ने मोदी सरकार से अनुच्छेद 370 को फिर से बहाल करने की क्या माँग छोड़ दी है?

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!