Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़राजस्थान

राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन जैन पदमावत ने सीएम को लिखा पत्र, RAS मुख्य परीक्षा की तिथि बढ़ने की मांग

Reported By : Padmavat Media
Edited By : Padmavat Media
Published : January 12, 2024 10:26 AM IST
Updated : July 19, 2025 1:21 AM IST

राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन जैन पदमावत ने सीएम को लिखा पत्र, RAS मुख्य परीक्षा की तिथि बढ़ने की मांग

उदयपुर । राजस्थान के प्रशासनिक सेवा की सबसे बड़ी आरएएस मुख्य परीक्षा की तिथि बढ़ाने की मांग अब जोर पकड़ने लगी है. कई अभ्यर्थी तिथि को आगे बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं. इधर इन अभ्यर्थियों को कई विधायकों व संस्थाओं का भी समर्थन मिल रहा है. एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल कमिटी के मीडिया सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन जैन पदमावत ने भी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर आरएएस मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों ओर अधिक समय देने की मांग की.

दरअसल, आरएएस मुख्य परीक्षा के कई अभ्यर्थियों ने तिथि आगे बढ़ने की मांग को लेकर फोन व सोशल मीडिया के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन जैन पदमावत को जानकारी से अवगत करवाया । इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन जैन पदमावत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर बताया कि 27-28 जनवरी, 2024 को आयोजित होने वाली आरएएस मुख्य परीक्षा के अभ्यर्थी पिछले काफी समय से तीन-चार महीने का और समय देने की मांग कर रहे है. इसको लेकर अभ्यर्थी अलग-अलग माध्यम से अपनी मांग सरकार तक पहुंचाने के लिए आंदोलनरत हैं.

पदमावत ने पत्र के जरिए मांग करते हुए कहा कि अभ्यर्थियों की उक्त मांग को ध्यान में रखते हुए उन्हें मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए तीन-चार महीने का समय दिया जाए.

उल्लेखनीय है कि आरएएस मुख्य परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाने की मांग कर रहे अभियर्थियों की मांग का कई विधायकों व संस्थाएं जायज ठहराते हुए समर्थन कर रहे हैं. हालांकि, आरपीएससी ने जनवरी के अंतिम सप्ताह में होने वाली आरएएस की मुख्य परीक्षा का लेकर शेड्यूल जारी कर दिया है. ऐसे में अब परीक्षा की तिथि में बदलाव को लेकर कोई भी फैसला सीएम के दखल के बाद ही हो सकेगा

Related posts

समग्र शिक्षा एसएमसी&एसडिएमसी दो दिवसीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया

Padmavat Media

अंशुमन मोरे ने मचाई है यूट्यूब पर धमाल

Padmavat Media

रक्षाबंधन पर पवन जैन पदमावत ने बहन से बंधवाई राखी, बहनों और माताओं की सुरक्षा का लिया संकल्प

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!