Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
धर्म-संसारराजस्थान

उदयसागर भेरुजी बावजी मंदिर में नवरात्रि स्थापना, मां के जयकारों से गूंजा माहौल

Reported By : Padmavat Media
Published : September 23, 2025 7:19 AM IST

उदयसागर भेरुजी बावजी मंदिर में नवरात्रि स्थापना, भक्तिमय माहौल में गूंजी मां के जयकारे

उदयपुर। शहर के बोहरा गणेश जी चौराहे के पास स्थित उदयसागर भेरुजी बावजी मंदिर में सोमवार शाम 7 बजे श्रद्धा और उल्लास के साथ नवरात्रि स्थापना की गई। विधिवत पूजा-अर्चना, कलश पूजन और देवी मंत्रोच्चार के बीच माता रानी की आराधना आरंभ हुई। इस अवसर पर मंदिर परिसर में भारी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए और “जय माता दी” के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।

मंदिर के भोपाजी नरेंद्र रावल ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी नवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ पूरे विधि-विधान के साथ हुआ है। नौ दिनों तक प्रतिदिन प्रातः और सायंकाल विशेष पूजा-अर्चना तथा आरती का आयोजन होगा। भक्तों की सुविधा के लिए मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी और सजावट से सजाया गया है,
साथ ही व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गई हैं।

श्रद्धालु कृष्णा कुंवर राणावत ने बताया कि नवरात्रि शक्ति उपासना का महान पर्व है और उदयसागर भेरुजी बावजी मंदिर में होने वाला यह आयोजन पूरे क्षेत्र में आस्था और भक्ति का केंद्र बना हुआ है।

स्थानीय श्रद्धालुओं में नवरात्रि महोत्सव को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। मंदिर समिति की ओर से बताया गया कि आने वाले दिनों में भजन संध्या और विशेष धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, जिसमें समाज के लोग बड़ी संख्या में भाग लेंगे।

भोपाजी नरेंद्र रावल ने सभी भक्तजनों से आह्वान किया कि वे पूरे नौ दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में शामिल होकर माता रानी की आराधना करें और पुण्य लाभ प्राप्त करें।

Related posts

विशेष योग्यजन तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें – जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू

Padmavat Media

सर्सिया में ब्लॉक स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ 

Padmavat Media

पुण्यानुबन्धी पुण्य मोक्ष की यात्रा में सहायक – डॉ. मुनि पदमचन्द्र

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!