Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
कर्नाटक

ग्राम पंचायत अंबिकानगर में भ्रष्टाचार और नागरिक उपेक्षा के खिलाफ NHRACACB की शिकायत

Reported By : Padmavat Media
Published : June 20, 2025 12:08 AM IST
Updated : June 20, 2025 12:08 AM IST

ग्राम पंचायत अंबिकानगर में भ्रष्टाचार और नागरिक उपेक्षा के खिलाफ NHRACACB की शिकायत

जिला पंचायत कारवार के सीईओ को सौंपा गया ज्ञापन, PDO की भूमिका पर उठाए सवाल

कारवार/कर्नाटक । नेशनल ह्यूमन राइट्स एंटी क्राइम एंड एंटी करप्शन ब्यूरो (NHRACACB) की कर्नाटक इकाई द्वारा अंबिकानगर ग्राम पंचायत, हलियाल तालुका में विकास कार्यों में गड़बड़ियों और प्रशासनिक लापरवाही को लेकर जिला पंचायत कारवार के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) को एक शिकायत पत्र सौंपा गया। शिकायत में पंचायत विकास अधिकारी (PDO) की निष्क्रियता, नागरिक समस्याओं की अनदेखी तथा कार्यों में पारदर्शिता की कमी को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की गई।

ब्यूरो के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहित गुप्ता के नेतृत्व में संचालित इस कार्रवाई की अगुवाई कर्नाटक राज्य प्रभारी संजीव गिरी ने की। शिकायत में बताया गया कि पंचायत क्षेत्र में हाल ही में हुए करोड़ों रुपये के विकास कार्यों में गंभीर अनियमितताओं की आशंका है। साथ ही केगधाल सहित अन्य गांवों में साफ पानी की भारी कमी, टूटी हुई सड़कें, नालियों की बदहाल स्थिति जैसी समस्याएं लंबे समय से बनी हुई हैं, लेकिन पंचायत द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।

स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया कि बार-बार शिकायत देने के बावजूद पंचायत विकास अधिकारी की ओर से किसी भी स्तर पर जवाब नहीं दिया गया, जिससे आमजन में नाराजगी है। शिकायत सौंपने के दौरान कई ग्रामीण भी उपस्थित रहे, जिन्होंने पंचायत की लापरवाही के खिलाफ आवाज़ उठाई और ब्यूरो के इस प्रयास को जनहित में सराहनीय बताया।

जिला पंचायत के सीईओ ने मामले को गंभीर मानते हुए तत्काल जांच का आश्वासन दिया और कहा कि संबंधित विभागों से रिपोर्ट लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कार्रवाई की जानकारी औपचारिक रूप से ब्यूरो को दी जाएगी।

ब्यूरो के प्रतिनिधियों ने कहा कि यदि शीघ्र सुधार नहीं किया गया तो यह मुद्दा राज्यस्तरीय अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा और ज़रूरत पड़ी तो जन आंदोलन भी छेड़ा जाएगा। NHRACACB का कहना है कि पंचायतों में पारदर्शिता, जवाबदेही और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए यह संघर्ष लगातार जारी रहेगा।

Related posts

कांग्रेस विधायक के बयान पर निर्भया की मां ने जताई नाराजगी; कहा- ‘इन नेताओं के कारण बढ़ रहे हैं अपराध’

Padmavat Media

फाल्गुन पूर्णिमा के अवसर पर ग्रूप के सदस्यों ने लिया प्रभु भक्ति का आनंद

भाजपा विधायक का ‘अधिकारी बेटा’ 40 लाख घूस लेते गिरफ्तार, घर पर मिला 6 करोड़ ‘नकदी का पहाड़’

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!