Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
कर्नाटकधर्म-संसार

फाल्गुन पूर्णिमा के अवसर पर ग्रूप के सदस्यों ने लिया प्रभु भक्ति का आनंद

Reported By : Pavan Jain Padmavat
Published : March 26, 2024 9:38 PM IST

फाल्गुन पूर्णिमा के अवसर पर ग्रूप के सदस्यों ने लिया प्रभु भक्ति का आनंद

भीनमाल/बैगलूरू । राजेन्द्र पूनम ग्रुप के सदस्यों ने फाल्गुन सुदी पूर्णिमा के अवसर पर आदाणी तीर्थ यात्रा का लाभ लिया। ग्रुप के सदस्य पृथ्वीराज लुकंड ने बताया कि बैगलूरू से भक्त गण पेद् दतुम्बलम् तीर्थ यात्रा पर गये । वहां पर तीर्थंकर पार्श्वमणि पार्श्वनाथ की दिन भर सेवा पूजा की । इस बार फाल्गुन सुदी पूर्णिमा को होली होने के कारण कई लोगों ने छुट्टीयों के दौरान देव दर्शन-वंदन, सेवा-पूजा का कार्यक्रम बनाया । इस यात्रा के आयोजन का लाभ भी सामुहिक रूप से लिया जाता है । वहां सभी लोगों ने प्रभु भक्ति का आनंद उठाया । इस दौरान नये नये भक्तों का जुडाव हो रहा है । जिसमें युवा, जवान, महिला, बच्चे एवं वरिष्ठ नागरिक भी सम्मिलित रहे। मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि इस अवसर पर अभिषेक, रमेश बालर, जुगराज भंडारी, बाबुलाल कबदी, विक्रम सवाणी, रमेश सोलकी, हितेष, जितेन्द्र, संदीप, अनिल, ललित, पिन्टु, महावीर, हुकमीचन्द कांकरीया, रमेश दांतेवाडीया, विमल, रमेश, मनोहरमल, चंपालाल श्रीश्रीमाल, मनीष, जयंतीलाल, खीमचन्द, संगीता वेदमुथा, मधुदेवी, जयश्री, रीनादेवी, जशोदादेवी, मंजुदेवी, कंचनदेवी, कमलादेवी सहित कई सुश्रावक एवं सुश्राविका उपस्थित रहे ।

Related posts

नवां दिन : सम्यक तप भवसागर से पार उतरने के लिए नौका के समान है – आचार्य पदमभुषण रत्न सुरिश्वर

लुलु मॉल में हनुमान चालीसा पढ़ने पहुंचे हिंदू संगठन के लोग, पुलिस से झड़प, हिरासत में लिए गए

Padmavat Media

ऋषभदेव में दिगंबर जैन समाज ने उत्तम मादर्व पर्व मनाया

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!