Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
राजस्थान

गैर सरकारी स्कूलों की एक दिवसीय कार्यशाला 17 मार्च को डबोक में 

Reported By : Padmavat Media
Published : March 16, 2024 6:36 AM IST

गैर सरकारी स्कूलों की एक दिवसीय कार्यशाला 17 मार्च को डबोक में 

उदयपुर । गैर सरकारी स्कूलों के सबसे बड़े संगठन स्कूल शिक्षा परिवार के तत्वाधान में गैर सरकारी विद्यालयों की एक दिवसीय संभाग स्तरीय कार्यशाला का आयोजन इलाईट स्मार्ट स्कूल, मेड़ता रोड, डबोक में 17 मार्च रविवार को प्रातः 10 से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगी। कार्यशाला में मुख्य वक्ता स्कूल शिक्षा परिवार प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहकर गैर सरकारी विद्यालयों की विभिन्न समस्याओं का समाधान बताएंगे। कार्यशाला के आयोजन की तैयारी को लेकर शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल डबोक में एक आवश्यक बैठक रखी गई। बैठक में संभाग प्रभारी सीपी रावल, संभाग अध्यक्ष गिरीश जोशी, संभाग महामंत्री भवानी सिंह झाला, उदयपुर शहर अध्यक्ष कपिल शर्मा, जिला ग्रामीण अध्यक्ष दिलीप आमेटा ,शहर जिला प्रभारी श्री अशोक उदावत, ग्रामीण जिला प्रभारी श्री प्रकाश पालीवाल, भिंडर ब्लॉक प्रभारी अनिल स्वर्णकार, ब्लॉक अध्यक्ष कुशाल सिंह शक्तावत, सहित भींडर ,कुराबड, वल्लभनगर, गिर्वा ,गोगुंदा ,सायरा, झाडोल, फलासिया मावली आदि ब्लॉक के ब्लॉक अध्यक्ष एवं प्रभारी मौजूद थे। इलाईट स्कूल संचालक अनुभव गौड ने बताया कि सभी स्कूल संचालकों को अपने स्कूल का फॉर्म भरकर जमाकर के रजिस्ट्रेशन करना है। रजिस्ट्रेशन पूर्णतः निशुल्क रहेगा। कार्यशाला में उदयपुर संभाग के लगभग 500 गैर सरकारी स्कूल संचालक भाग लेंगे।

Related posts

न्यू जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित हुआ प्रदेश स्तरीय पत्रकार व उदयपुर जिले के पत्रकारों का हुआ सम्मान

Padmavat Media

भगवान ऋषभदेव जन्म जयन्ती महोत्सव “प्रथमेश 2024” का आगाज 31 मार्च से

डॉ.अनीता राठौड बने कृष्णा कल्याण संस्थान की जिला प्रवक्ता

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!