Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
राजस्थान

पक्षियों की सहायता हेतु परिंडा महोत्सव का आगाज

Reported By : Padmavat Media
Published : March 11, 2024 9:37 PM IST

पक्षियों की सहायता हेतु परिंडा महोत्सव का आगाज

जयपुर । राजस्थान जन मंच ट्रस्ट पक्षी चिकित्सालय की ओर से पक्षियों की सहायतार्थ परिंडा महोत्सव का रविवार को आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला उपभोक्ता मंच के देवेंद्र मोहन माथुर, संस्था अध्यक्ष भगवान गट्टानी के अतिथि में परिंदा महोत्सव 2024 के लिए प्रमोद जैन चौरडिया तथा डाॅ. कविता गोयल को संयोजक एवं सह-संयोजक नियुक्त किया गया। संस्थापक कमल लोचन ने बताया कि रविवार को सेंट्रल पार्क में जितेंद्र श्रीमाली, प्रमोद जैन भँवर तथा मनीष जैन के नेतृत्व में 501 परिंदा बांटे और वृक्षों पर परिंडे लगाए गए। पूरे राज्य में परिंडा महोत्सव के माध्यम से छोटे-बड़े अनेकों कार्यक्रम आयोजित होगें। 11 हजार परिंडा का नि:शुल्क वितरण किया जाएगा। इसके लिए जन जागृति सभाओं का भी आयोजन किया जाएगा ताकि पक्षी और पर्यावरण का संरक्षण हो सके।

Related posts

राजस्थान दिवस पर पवन जैन पदमावत का संदेश, गौरव और संस्कृति को नमन

Padmavat Media

प्रभु और भक्त का संबंध बताती है भक्तमाल कथा-आचार्य प्रमोद दास

नाई थाना के नए थानाधिकारी कर्मवीर सिंह दामड़ी का महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र ने किया स्वागत

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!