Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
देश

पवन जैन पदमावत बने श्री गोपुत्र सेवा समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष

Reported By : Padmavat Media
Published : June 20, 2025 12:11 AM IST
Updated : June 20, 2025 12:12 AM IST

पवन जैन पदमावत बने श्री गोपुत्र सेवा समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष

नई दिल्ली । गौसेवा, जनसेवा और राष्ट्रसेवा जैसे पवित्र उद्देश्यों को आत्मसात करते हुए कार्य कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता पवन जैन पदमावत को श्री गोपुत्र सेवा समिति में वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। इस महत्वपूर्ण निर्णय की घोषणा समिति के संस्थापक अध्यक्ष सूर्यकांत व्यास ने की। समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने इस मनोनयन का स्वागत करते हुए हर्ष प्रकट किया।

श्री गोपुत्र सेवा समिति, एक ऐसी संस्था है जो निस्वार्थ गौसेवा, गौसंरक्षण, बीमार और असहाय गौमाताओं की देखभाल, उनके चारे, इलाज व पुनर्वास जैसे कार्यों में वर्षों से समर्पित है। संस्था के इस पुनीत कार्य को और अधिक गतिशीलता प्रदान करने हेतु पवन जैन जैसे समर्पित कार्यकर्ता की नियुक्ति को एक सशक्त कदम माना जा रहा है।

पवन जैन पदमावत का गौसेवा में विशेष योगदान रहा है। वे वर्षों से घायल, बेसहारा और लाचार गौमाताओं की सेवा में तन-मन-धन से जुटे रहे हैं। समय-समय पर उन्होंने गोशालाओं में चारे की व्यवस्था, दवाइयों के वितरण, गौ-रक्षा जागरूकता अभियान जैसे अनेक कार्यों को निःस्वार्थ भाव से संपन्न किया है।

पदभार ग्रहण करते हुए पवन जैन पदमावत ने कहा:
गौमाता हमारे धर्म, संस्कृति और आस्था की प्रतीक हैं। उनकी सेवा कर पाना मेरे जीवन का सौभाग्य है। मैं इस पावन संस्था के माध्यम से गौसेवा को और अधिक संगठित रूप में आगे बढ़ाने का प्रयास करूंगा और समाज में इसके प्रति जागरूकता भी लाऊंगा।

पवन जैन पदमावत की पहचान केवल एक पत्रकार, वक्ता या सामाजिक कार्यकर्ता तक सीमित नहीं रही है, बल्कि वे सच्चे अर्थों में धर्म, सेवा और संस्कार के संवाहक हैं। वे एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल कमेटी के मीडिया सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में भी भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

समिति के संस्थापक अध्यक्ष सूर्यकांत व्यास ने इस अवसर पर कहा कि गौसेवा हमारा धर्म है, और जब ऐसे कर्मठ, संवेदनशील एवं समर्पित व्यक्तित्व संगठन से जुड़ते हैं, तो संस्था की शक्ति और विश्वसनीयता स्वतः ही बढ़ जाती है।

इस मनोनयन की सूचना फैलते ही विभिन्न गौसेवा संगठनों, सामाजिक संस्थाओं, पत्रकार बिरादरी और जैन समाज सहित शहर के गणमान्य नागरिकों ने पवन जैन पदमावत को शुभकामनाएं प्रेषित कीं। विश्वास व्यक्त किया गया कि उनके नेतृत्व में श्री गोपुत्र सेवा समिति नए आयाम स्थापित करेगी।

Related posts

राष्ट्रीय मानव अधिकार अपराध एवम् भ्रष्टाचार विरोधी, ब्यूरो नई दिल्ली ने पवन जैन पदमावत को मैग्निफिसन्स अवार्ड से नवाजा 

Padmavat Media

जम्मू के सुंजवान में उड़ता दिखा ड्रोन, तीन दिन में ऐसी तीसरी घटना: सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Padmavat Media

एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल कमेटी ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल

Padmavat Media

1 comment

Anonymous 09/09/2025 at 12:43 PM

wahhhhhh

Reply

Leave a Comment

error: Content is protected !!