Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
राजस्थान

सलूंबर एसपी राजेश यादव का जन्मदिन पवन जैन पदमावत ने मनाया, केक काटकर दी शुभकामनाएं

Reported By : Padmavat Media
Published : August 2, 2025 8:59 AM IST
सलूंबर एसपी राजेश यादव का जन्मदिन पवन जैन पदमावत ने मनाया, केक काटकर दी शुभकामनाएं

सलूंबर। सलूंबर जिले के जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शुक्रवार को एसपी राजेश यादव का जन्मदिन आत्मीयता और सादगी के साथ मनाया गया। इस अवसर पर एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल कमेटी के मीडिया सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पदमावत मीडिया के प्रधान सम्पादक पवन जैन पदमावत ने कार्यालय पहुंचकर जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं और केक काटकर विशेष रूप से सम्मानित किया।
पवन जैन पदमावत ने कहा कि एसपी राजेश यादव जैसे प्रशासनिक अधिकारी पुलिस विभाग की निष्ठा, अनुशासन और निष्पक्षता के प्रतीक हैं। उनके नेतृत्व में सलूंबर जिले की कानून व्यवस्था को नई दिशा मिली है, और अपराधों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाइयों से आमजन में सुरक्षा का विश्वास और अपराधियों में भय का माहौल कायम हुआ है।
उन्होंने यह भी कहा कि एसपी राजेश यादव की कार्यशैली में निर्णय लेने की स्पष्टता, टीम लीडरशिप और संवेदनशील दृष्टिकोण जैसे गुण उल्लेखनीय हैं, जो उन्हें एक प्रेरणादायी अधिकारी बनाते हैं। जन्मदिन पर शुभकामनाएं देना मेरे लिए सौभाग्य और गौरव की बात है।
एसपी राजेश यादव ने पवन जैन पदमावत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामाजिक सहभागिता और मीडिया की सकारात्मक भूमिका ही प्रशासन को और अधिक पारदर्शी व जवाबदेह बनाने में सहायक होती है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे और जन्मदिन की बधाइयाँ दीं।
संपूर्ण आयोजन गरिमा, आत्मीयता और प्रेरणास्पद संवाद के साथ सम्पन्न हुआ, जिसने प्रशासन और समाज के बीच समन्वय की मिसाल प्रस्तुत की।

Related posts

राजस्थान Unlock-3 की गाइडलाइन जारी, जानिए क्या-क्या बदल गए नियम

Padmavat Media

लौटाना में कॉन्स्टेबल की हत्या को लेकर की श्रद्धांजलि अर्पित

Padmavat Media

चारभुजा पुलिस की नाकाबंदी तोड़ी, पीछा किया तो हुआ फरार

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!