राजस्थान फाउंडेशन मुंबई चैप्टर की मीडिया समिति में पवन जैन पदमावत को कांदिवली क्षेत्र की जिम्मेदारी
मुंबई। राजस्थान सरकार के राजस्थान फाउंडेशन मुंबई चैप्टर की नवगठित मीडिया समिति में वरिष्ठ पत्रकार एवं पदमावत मीडिया के प्रधान संपादक पवन जैन पदमावत को कांदिवली क्षेत्र का संयोजक नियुक्त किया गया है। समिति में मुंबई के विभिन्न क्षेत्रों से 15 पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पवन जैन पदमावत को मिली यह जिम्मेदारी प्रवासी राजस्थानियों, सामाजिक गतिविधियों और राजस्थान फाउंडेशन से जुड़े कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से सामने लाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
राजस्थान फाउंडेशन के अध्यक्ष मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हैं, जबकि गणपत कोठारी मुंबई चैप्टर के अध्यक्ष हैं। फाउंडेशन का उद्देश्य देश-विदेश में रहने वाले प्रवासी राजस्थानियों को राजस्थान से जोड़ना तथा प्रदेश के सामाजिक एवं आर्थिक विकास में उनकी भागीदारी को बढ़ावा देना है। इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाने के लिए मुंबई चैप्टर की मीडिया समिति का गठन किया गया है।
22 अगस्त को जारी शुभकामना संदेश वाले बैनर के माध्यम से समिति के पदाधिकारियों एवं उनकी क्षेत्रवार जिम्मेदारियों की घोषणा की गई। समिति में मंगल चंद सेठ को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। नीरज दवे को दहिसर, ललित राज राठौड़ को ठाणे, पवन जैन पदमावत को कांदिवली, सुरेश पुरोहित को अंधेरी, दिनेश्वर माली को कुलाबा, दिलीप काकोरेया को बोरीवली विचार, विशनसिंह एफ. राजपुरोहित को वर्ली, विक्रम जैन को भायंदर, ललित शाह को शिवड़ी, उत्तम पिपाड़ा को मुलुंड, जितेंद्र सिंह राठौड़ को मालाबार हिल, बाबूलाल भाटी को बोरीवली, रामानुज भट्टड को दहिसर पूर्व तथा दिलीपकुमार प्रजापति को मुंबादेवी क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पवन जैन पदमावत पिछले डेढ़ दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे पदमावत मीडिया के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं और सामाजिक सरोकारों, जनहित, पारदर्शिता, सुशासन तथा समाज जागरण से जुड़े विषयों को लगातार प्रमुखता से उठाते रहे हैं। पत्रकारिता के साथ सामाजिक क्षेत्र में उनकी सक्रियता और संगठनात्मक कार्यों के अनुभव को देखते हुए उन्हें राजस्थान फाउंडेशन मुंबई चैप्टर की मीडिया समिति में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
कांदिवली क्षेत्र का संयोजक बनाए जाने के बाद पवन जैन पदमावत के समक्ष क्षेत्र में रहने वाले प्रवासी राजस्थानियों की सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनसरोकार से जुड़ी गतिविधियों को व्यापक मंच तक पहुंचाने की जिम्मेदारी होगी। इसके साथ ही राजस्थान फाउंडेशन से जुड़े कार्यक्रमों और गतिविधियों की जानकारी संकलित कर उन्हें प्रभावी ढंग से सामने लाने में भी उनकी भूमिका रहेगी।
मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में राजस्थान मूल के लोग विभिन्न व्यवसायों, उद्योग, सामाजिक सेवा, शिक्षा, चिकित्सा, कला एवं संस्कृति सहित अनेक क्षेत्रों में सक्रिय हैं। ऐसे में मीडिया समिति के माध्यम से प्रवासी राजस्थानियों की उपलब्धियों, सेवा कार्यों और सामाजिक योगदान को सामने लाने का अवसर मिलेगा।
पवन जैन पदमावत ने राजस्थान फाउंडेशन मुंबई चैप्टर द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह दायित्व उनके लिए सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। वे कांदिवली क्षेत्र में प्रवासी राजस्थानियों और फाउंडेशन के बीच संवाद को मजबूत करने तथा क्षेत्र की सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को व्यापक मंच उपलब्ध कराने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने देश के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी मेहनत और प्रतिभा से उल्लेखनीय पहचान बनाई है। उनकी उपलब्धियों, सामाजिक योगदान और राजस्थान से जुड़े भावनात्मक जुड़ाव को प्रभावी मंच देना आवश्यक है। मीडिया समिति के माध्यम से इस दिशा में सकारात्मक भूमिका निभाने का प्रयास किया जाएगा।
राजस्थान फाउंडेशन मुंबई चैप्टर की मीडिया समिति में पवन जैन पदमावत को मिली यह जिम्मेदारी उनके पत्रकारिता एवं सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय योगदान के साथ-साथ संगठनात्मक कार्यों में उनकी भूमिका को भी नई दिशा प्रदान करेगी। नवगठित समिति से उम्मीद की जा रही है कि वह मुंबई के विभिन्न क्षेत्रों में प्रवासी राजस्थानियों और राजस्थान फाउंडेशन के बीच संवाद एवं समन्वय को और मजबूत करेगी।

