Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़राजस्थान

Rajasthan Forecast Report: प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले हल्की राहत, आज बारिश की संभावना

Reported By : Padmavat Media
Published : June 29, 2022 11:55 AM IST

Rajasthan Forecast Report: प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले हल्की राहत, आज बारिश की संभावना

Jaipur: प्रदेश में बीते चार दिनों से भीषण गर्मी और उमस से सितम से बीती शाम हल्की राहत मिली. बीती शाम दर्जनभर जिलों में धूलभरी हवाओं के साथ ही हल्की बूंदाबांदी के चलते तापमान में करीब 1 से 3 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई.

प्रदेश में आज मानसून के दस्तक देने की जहां पूरी संभावना बन रही है तो वहीं आज से पूर्वी राजस्थान के साथ ही पश्चिमी राजस्थान के जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है.

  • बीती रात प्रदेश में मिला जुला रहा रात का तापमान
  • कहीं हल्का बढ़ा तो कहीं हल्का गिरा रात का तापमान
  • करीब आधा दर्जन जिलों में 32 डिग्री के पार पहुंचा पारा
  • तो वहीं करीब एक दर्जन जिलों में 1 से 3 डिग्री तक गिरा तापमान
  • बीती रात 33.3 डिग्री के साथ श्रीगंगानगर में रही सबसे गर्म रात
  • जयपुर में करीब 3 डिग्री की गिरावट के साथ 29.7 डिग्री पहुंचा पारा
  • बीती रात 10 जिलों में रात का तापमान 30 डिग्री के पार दर्ज

बीते 24 घंटों में रात के तापमान में करीब 1 से 3 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई. बीती रात जहां 10 जिलों में रात का तापमान 30 डिग्री के पार दर्ज किया गया तो वहीं 33.3 डिग्री के साथ श्रीगंगानगर में सबसे गर्म रात दर्ज की गई. वहीं दो दर्जन जिलों में रात का तापमान 30 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया. राजधानी जयपुर में भी करीब 3 डिग्री की गिरावट के साथ बीती रात का तापमान 29.7 डिग्री दर्ज किया गया.

कुछ जिलों में बदला मौसम, गर्मी से मिली राहत

बीती रात तापमान में हल्की गिरावट की गई दर्ज

  • अजमेर 29.5 डिग्री, भीलवाड़ा 28 डिग्री, वनस्थली 28.9 डिग्री
  • अलवर 31.5 डिग्री, जयपुर 29.7 डिग्री, पिलानी 31.9 डिग्री
  • सीकर 29.5 डिग्री, कोटा 25 डिग्री, बूंदी 24.6 डिग्री
  • चित्तौड़गढ़ 26.6 डिग्री, डबोक 27 डिग्री, बाड़मेर 30.5 डिग्री
  • जैसलमेर 29.3 डिग्री, जोधपुर 32.1 डिग्री, फलोदी 32.2 डिग्री
  • बीकानेर 32.5 डिग्री, चूरू 32.5 डिग्री, श्रीगंगानगर 33.3 डिग्री
  • धौलपुर 28.3 डिग्री, डूंगरपुर 28 डिग्री, जालोर 31.4 डिग्री

सिरोही में बीती रात 30.2 डिग्री दर्ज किया गया रात का पारा

मौसम विभाग के अनुसार आज दोपहर के बाद प्रदेश में मौसम बदलने के साथ ही कोटा,उदयपुर संभाग में भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई गई है तो वहीं जयपुर, बीकानेर, अजमेर संभाग में भी मध्यम से तेज बारिश की संभावना जताई गई है. आज शाम तक राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में मानसून के प्रवेश की प्रबल संभावना बन रही है.

Related posts

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह ने ब्लैक टैक्स फिटनेसियम का किया उद्घाटन

Padmavat Media

उदयपुर रेंज के आईजी गौरव श्रीवास्तव से पवन जैन पदमावत की प्रभावशाली भेंट

Padmavat Media

राजस्थान में बरसात का दौर जारी, इन जिलों में आज भी हो सकती है झमाझम बारिश

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!