Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
महाराष्ट्र

राजस्थान प्रेस क्लब चुनाव: कुमार महादेव व्यास बने अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी का गठन

Reported By : Padmavat Media
Published : July 11, 2026 5:53 PM IST
पत्रकार संगठन | राजस्थान प्रेस क्लब चुनाव

राजस्थान प्रेस क्लब चुनाव: कुमार महादेव व्यास सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित, नई कार्यकारिणी का गठन

मुंबई में वार्षिक आम सभा सम्पन्न, नई टीम को मिली जिम्मेदारी • आध्यात्मिक पुस्तक का हुआ लोकार्पण

मुंबई। महानगर के राजस्थानी प्रवासी पत्रकारों की प्रतिनिधि संस्था राजस्थान प्रेस क्लब की वार्षिक साधारण आम सभा होटल आदर्श पैलेस में आयोजित हुई। वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल पूर्ण होने पर राजस्थान सूचना केंद्र, मुंबई की प्रभारी सहायक निदेशक ऋतु सोढ़ी तथा संस्थापक एवं चुनाव अधिकारी जगदीश पुरोहित के निर्देशन में चुनाव सम्पन्न हुए। चुनाव में वरिष्ठ पत्रकार कुमार महादेव व्यास सर्वसम्मति से क्लब के अध्यक्ष निर्वाचित हुए।

नई कार्यकारिणी में व्यास कुमार रावल को कार्यकारी अध्यक्ष, ललित शक्ति को सचिव, रमेश काबरा को कोषाध्यक्ष, हरीश राजावत को संयुक्त सचिव तथा राहुल पारीक, जितेंद्र सिंह राठौड़, सुरेश भंसाली, ज्योति मुनौत, मनीष पालीवाल एवं विद्या उत्तम शाह को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।

वार्षिक आम सभा को संबोधित करते हुए निवर्तमान अध्यक्ष कन्हैयालाल खंडेलवाल ने राजस्थान प्रेस क्लब की स्थापना के उद्देश्य और अब तक की यात्रा पर प्रकाश डाला। सचिव व्यास कुमार रावल ने तीन वर्षों की गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जबकि कोषाध्यक्ष दिनेश्वर माली ने आय-व्यय का वार्षिक विवरण रखा, जिसे सभा ने सर्वसम्मति से अनुमोदित किया।

पूर्व अध्यक्ष नीरज दवे ने कहा कि मुंबई में कार्यरत राजस्थानी प्रवासी पत्रकारों के बीच आपसी सौहार्द और सहयोग सामाजिक समरसता का उत्कृष्ट उदाहरण है। वरिष्ठ मीडिया विशेषज्ञ निरंजन परिहार ने बदलते मीडिया परिदृश्य में पत्रकार संगठनों की भूमिका पर विचार व्यक्त किए। वहीं राजस्थान सूचना केंद्र, मुंबई की प्रभारी सहायक निदेशक ऋतु सोढ़ी ने राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों को प्रवासी राजस्थानियों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आह्वान किया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष कुमार महादेव व्यास ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी साथियों के सहयोग से राजस्थान प्रेस क्लब को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री मंत्र के उच्चारण से हुआ तथा प्रवासी समाज के दिवंगत नेता राज के पुरोहित को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार दिनेश्वर माली की आध्यात्मिक पुस्तक मेरी आंतरिक आध्यात्मिक यात्रा का लोकार्पण कन्हैयालाल खंडेलवाल, कुमार महादेव व्यास एवं ऋतु सोढ़ी ने संयुक्त रूप से किया। समारोह में उपस्थित पत्रकारों ने पुस्तक की सराहना करते हुए इसे आध्यात्मिक चिंतन और आत्मानुभूति पर आधारित महत्वपूर्ण कृति बताया।

Related posts

मुंबई में रोज तीन महिलाओं का रेप! पुलिस की रिपोर्ट से हुआ खुलासा

Padmavat Media

नेम सिंह सिसोदिया बने क्षत्रिय करणी सेना के सोशल मीडिया में राष्ट्रीय कन्वीनर

Padmavat Media

मुंबई : रिटायर्ड प्रिंसिपल को किया वीडियो कॉल, न्यूड होकर सामने आई, रिकॉर्डिंग करके शुरू किया ‘सेक्सटॉर्शन’

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!