Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़शिक्षा

Rajsthan में आज से बदल गया स्कूलों का समय, जानिए स्कूल की नयी समय-सारणी

Reported By : Padmavat Media
Published : October 16, 2023 6:22 PM IST

Rajsthan में आज से बदल गया स्कूलों का समय, जानिए स्कूल की नयी समय-सारणी

जयपुर । राजस्थान में एक बार फिर स्कूलों का समय बदल गया है। आज सोमवार से राजस्थान के सभी सरकारी और निजी स्कूल सुबह 10 बजे से खुलेंगे। अभी तक सूबे में स्कूल सुबह 7.30 बजे से संचालित हो रहे थे।

यह स्कूल सुबह 10 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक चलेंगे। शीत काल में स्कूल संचालन का समय सर्दी को देखते हुए बदल जाता है। वैसे तो शिक्षा विभाग हर बार 1 अक्टूबर से स्कूल के समय में बदलाव करता है पर इस बार 16 अक्टूबर से स्कूल समय मे बदलाव करने का जिक्र अपनी संशोधित प्रेस रिलीज में किया था। एकल पारी स्कूलों का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक रहेगा।

दो पारी स्कूल सुबह 7.30 से होंगे शुरू

प्रदेश में आज से सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव हो गया है। शिक्षा विभाग की ओर से पहले एक अक्टूबर से यह आदेश लागू होने थे। लेकिन फिर शिक्षा विभाग की ओर से इसमें संशोधन किया गया । 15 अक्टूबर से इस आदेश को लागू होना था। लेकिन 15 अक्टूबर को रविवार होने की वजह से आज सोमवार से स्कूल खुले है।राजस्थान में अब 16 अक्टूबर से एक पारी के स्कूल में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक अध्यापन कार्य होगा। दूसरी तरफ दो पारी के विद्यालयों में पहली पारी सुबह 7.30 से शाम 12.30 बजे और दूसरी पारी दोपहर 12.30 से शाम 5.30 बजे तक रहेगी। इस सबंध में शिक्षा विभाग जल्द ही आधिकारिक आदेश जारी करेगा।

राजस्थान शिक्षा विभाग कैलेंडर के अनुसार बदला स्कूलों का समय

राजस्थान शिक्षा विभाग कैलेंडर के अनुसार ग्रीष्मकालीन अवधि 1 अप्रैल से 30 सितंबर और शीतकालीन अवधि 1 अक्टूबर से 31 मार्च तक होती है। पर इस वर्ष 1 अक्टूबर से स्कूलों का समय नहीं बदला गया। उसकी जगह राजस्थान के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में समय 16 अक्टूबर से समय बदला गया है। अब शीतकालीन समय 16 अक्टूबर से 31 मार्च तक एक पारी विद्यालय सुबह 10 से 4 बजे तक, जबकि दो पारी विद्यालय सुबह 7.30 से शाम 5.30 बजे तक संचालित होंगे।

Related posts

जोशी का पीएम मोदी के बूथ संवाद कार्यक्रम हेतु चयन

Padmavat Media

Sri Lanka Crisis: राष्ट्रपति राजपक्षे को भारत ने की भगाने में मदद? सरकार ने दिया ये जवाब 

Padmavat Media

नयागांव में त्पस्वियो के उपवास से धर्ममयी हुआ नगर

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!