Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
राजस्थान

विधायक रविंद्र सिंह भाटी का अभिनंदन, कैलेंडर विमोचन और सामूहिक विवाह का निमंत्रण

Reported By : Padmavat Media
Published : December 26, 2025 2:51 PM IST

विधायक रविंद्र सिंह भाटी का अभिनंदन, कैलेंडर विमोचन और सामूहिक विवाह का निमंत्रण

जयपुर। शिव विधानसभा क्षेत्र के विधायक रविंद्र सिंह भाटी का राजपूत महासभा संस्थान, उदयपुर संभाग के पदाधिकारियों द्वारा जयपुर स्थित विधायक आवास पर भव्य एवं पारंपरिक तरीके से सम्मान किया गया। यह सम्मान समारोह क्षत्रिय संस्कृति, शौर्य और परंपराओं की गरिमा से ओत-प्रोत रहा।

फोटो कैप्शन : जयपुर स्थित विधायक आवास पर राजपूत महासभा संस्थान, उदयपुर संभाग के पदाधिकारियों द्वारा विधायक रविंद्र सिंह भाटी को तलवार भेंट कर सम्मानित करते हुए।

इस अवसर पर राजपूत महासभा संस्थान, उदयपुर संभाग के अध्यक्ष संत सिंह भाटी ने विधायक रविंद्र सिंह भाटी को राजपूती शान का प्रतीक पाग पहनाकर सम्मानित किया। वहीं संस्थान के महासचिव प्रदीप सिंह भाटी ने क्षत्रिय शौर्य, वीरता और परंपरा के प्रतीक स्वरूप तलवार भेंट कर विधायक का अभिनंदन किया।

कार्यक्रम के दौरान महासचिव प्रदीप सिंह भाटी ने आगामी 10 फरवरी 2026 को उदयपुर में आयोजित होने वाले राजपूत समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण विधायक रविंद्र सिंह भाटी को दिया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया।

कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण क्षण तब रहा, जब राजपूत महासभा संस्थान, उदयपुर संभाग द्वारा प्रकाशित वर्ष 2026 के कैलेंडर का विधिवत विमोचन विधायक रविंद्र सिंह भाटी के कर-कमलों से संपन्न हुआ। इस अवसर पर विधायक ने संस्थान द्वारा किए जा रहे सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सेवा कार्यों की सराहना की।

अपने संबोधन में विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने कहा कि सामूहिक विवाह जैसे आयोजन समाज में एकता, समरसता और सहयोग की भावना को सुदृढ़ करते हैं तथा ऐसे आयोजनों से सामाजिक संस्कारों को नई दिशा मिलती है।

कार्यक्रम में खेल सचिव ज्ञान सिंह राजावत, प्रचार-प्रसार सचिव भगवत सिंह कृष्णावत, सह-कोषाध्यक्ष दलपत सिंह चौहान, उप संगठन सचिव प्रभात सिंह राठौड़, रतन सिंह राणावत, संतोष सिंह चौहान, प्रदीप सिंह तंवर, भंवर सिंह, पर्वत सिंह यदुवंशी और करण रेगर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

डूंगरपुर से अहमदाबाद के लिए डेमू ट्रेन हुई चालू, रेल यात्रियों के खुश खबर,25 स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन

Padmavat Media

सुथार समाज वागड़ बैठक का द्वितीय सामूहिक ढूंढोत्सव का हर्षोलास से मनाया गया

पुष्कर वसीटा को जिला मंत्री पद पर नियुक्त

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!