सेवानिवृत्त उप पुलिस अधीक्षक सविता दास वैष्णव को NHRACACB का छत्तीसगढ़ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विमेंस यूनिट संरक्षक बनाया गया
रायपुर । छत्तीसगढ़ शासन में उप पुलिस अधीक्षक पद से हाल ही में सेवानिवृत्त हुईं सविता दास वैष्णव को अब सामाजिक सरोकारों और जनहित कार्यों में नई भूमिका निभाने का अवसर मिला है। नेशनल ह्यूमन राइट्स एंटी क्राइम एंड एंटी करप्शन ब्यूरो के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहित गुप्ता ने उन्हें संगठन की छत्तीसगढ़ प्रदेश उपाध्यक्ष और संरक्षक – विमेंस यूनिट (छत्तीसगढ़) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहित गुप्ता ने कहा कि सविता दास वैष्णव का लंबा प्रशासनिक अनुभव, अनुशासन और न्यायप्रिय व्यक्तित्व संगठन के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। उनके मार्गदर्शन में संगठन की गतिविधियां और अधिक सशक्त होंगी तथा मानवाधिकार संरक्षण, अपराध एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण के क्षेत्र में ठोस उपलब्धियां हासिल की जा सकेंगी।
उन्होंने विश्वास जताया कि सविता दास वैष्णव की नियुक्ति से छत्तीसगढ़ प्रदेश में संगठन की पकड़ और मजबूत होगी और विशेषकर महिलाओं एवं युवाओं को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।
संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भी इस निर्णय का स्वागत किया और कहा कि उनकी सक्रियता और नेतृत्व से नेशनल ह्यूमन राइट्स एंटी क्राइम एंड एंटी करप्शन ब्यूरो की जनहितकारी और राष्ट्रहितकारी गतिविधियां और प्रभावी बनेंगी।
यह नियुक्ति न केवल संगठन के लिए, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। इससे संगठन की कार्यशैली में नई ऊर्जा और प्रतिबद्धता का संचार हुआ है।

