Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
राजस्थान

मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए 2000 लोगों ने पिया निःशुल्क काढ़ा

Reported By : Padmavat Media
Published : October 2, 2026 12:23 PM IST

आयुर्वेद विभाग एवं भारत विकास परिषद की पहल, स्वर्गीय हरक लाल चंडालिया की स्मृति में हुआ आयोजन

निःशुल्क काढ़ा वितरण कार्यक्रम में मौजूद लोग और आयोजक।
चित्तौड़गढ़ | आयुर्वेद विभाग एवं भारत विकास परिषद

मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए लगातार दूसरे दिन 2000 लोगों ने पिया निःशुल्क काढ़ा

संवाददाता : राधा सुथार
आयुर्वेद विभाग एवं भारत विकास परिषद की पहल, स्वर्गीय हरक लाल चंडालिया की स्मृति में हुआ आयोजन

चित्तौड़गढ़। मौसमी बीमारियों से बचाव और आयुर्वेदिक उपचार पद्धति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयुर्वेद विभाग एवं भारत विकास परिषद की ओर से निःशुल्क काढ़ा वितरण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत लगातार दूसरे दिन बड़ी संख्या में लोगों को आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया गया। 2 अक्टूबर को स्वर्गीय हरक लाल चंडालिया की स्मृति में विमल मशीनरी के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 2000 लोगों ने काढ़े का सेवन किया।

नर्सिंग ऑफिसर पवन सिंह रावल से प्राप्त जानकारी के अनुसार काढ़े का निर्माण सेवानिवृत्त उपनिदेशक आयुर्वेद विभाग चित्तौड़गढ़ डॉ. मुरली मनोहर जोशी, डॉ. रमेश चंद्र शर्मा, महेंद्र मोहन दाधीच, हीरा लाल गुर्जर, रतन लाल उपाध्याय और भैरू लाल जाट के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में लोगों ने उत्साह के साथ काढ़े का सेवन किया।

काढ़ा वितरण व्यवस्था में परिषद के सदस्यों ने किया सहयोग

काढ़ा वितरण व्यवस्था में भारत विकास परिषद के अध्यक्ष भगवती लाल सोमानी, बादशाह सिंह, नंद लाल बोहरा, रमेश विजयवर्गीय, राजेंद्र काबरा, दीपक सोमानी, वीरेंद्र सिंह भाटी, मुकेश टेलर, रतनलाल आचार्य, अशोक समदानी सहित परिषद के सदस्यों ने सहयोग किया। रामद्वारा अध्यक्ष दामोदर सोमानी ने भी आयोजन में सहयोग प्रदान किया।

3 अक्टूबर को भी सुबह 9 से 11 बजे तक होगा निःशुल्क काढ़ा वितरण

आयोजकों ने बताया कि मौसमी बीमारियों से बचाव के उद्देश्य से निःशुल्क काढ़ा वितरण अभियान आगे भी जारी रहेगा। 3 अक्टूबर को प्रातः 9 बजे से 11 बजे तक आयुर्वेद विभाग एवं भारत विकास परिषद के सहयोग से निःशुल्क काढ़ा पिलाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक आयुर्वेदिक काढ़े के लाभ की जानकारी पहुंचाना और मौसमी बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

Related posts

करण सिंह राजपूत बने कृष्णा कल्याण संस्थान उदयपुर के कुराबड तहसील अध्यक्ष नियुक्त

Padmavat Media

छापर थोरी सेमाल में हुआ जिला स्तरीय मिनी गोल्फ छात्र छात्रा प्रतियोगिता का उद्घाटन

Padmavat Media

जोधपुर में पुलिस थाना झंवर के दो कांस्टेबल द्वारा 30 हजार रुपये रिश्वत राशि की मांग

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!