Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
धर्म-संसारमध्य प्रदेश

श्री हनुमान जी जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया

Reported By : Pavan Jain Padmavat
Published : April 24, 2024 8:12 PM IST

श्री हनुमान जी जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया

दलौदा/नाहरगढ । परम्परानुसार इस वर्ष भी दलौदा मे सर्व विदित है कि प्रत्येक वर्ष चैत्र मास शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को श्री हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है। इसी चिर परंपरा का निर्वहन करते हुए श्री महाबली संकट मोचन मंदिर रुचि सोया के सामने सितामऊ फाटक दलौदा श्री संकट मोचन महाबली हनुमान सेवा समिति के तत्वाधान में दिनांक 23 अप्रैल 2024 मंगलवार को श्री हनुमान जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। आचार्य पंडित प्रद्युम्न जी शर्मा के सानिध्य में प्रातः काल से पूजन कर्म के पश्चात श्री हनुमान जी का दुग्ध जलधारा से संपूर्ण अभिषेक किया गया तथा भव्य श्रृंगार कर हवन कर्म कर महाआरती की गई। महा आरती के पश्चात सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ कर महाप्रसादी का वितरण किया गया। जिसमें आसपास के सभी धर्म प्रेमी ने भाग लिया महाबली संकट मोचन सेवा समिति द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे । समिति सदस्य सेन राकेश परमार ,सतीश विश्वकर्मा, पवनशर्मा, सुमित शर्मा ,दीपक भंडारी ,अजय रातडिया, अजय राठी, दीपक राठी ,राजकुमार सेन, कुणाल शर्मा, कालू भाई लालवानी ,आनंद महेश्वरी ,ओम प्रकाश शर्मा, सुयश गर्ग सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे। समिति की ओर से सेन राकेश परमार ने सभी का आभार व्यक्त किया तथा यह जानकारी दी।

Related posts

श्री कल्लाजी धाम, जावद में 26 सितम्बर से भव्य नवरात्रि महोत्सव | भजन संध्या व शोभायात्रा

Padmavat Media

अयोध्या तीर्थ प्रभावना रथ का कीर्तिनगर में हुआ भव्य स्वागत

राजस्थान विधानसभा की नई डायरी में भगवान महावीर स्वामी के चित्र का समावेश

Leave a Comment

error: Content is protected !!