Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
धर्म-संसारराजस्थान

उदयपुर: श्रीराम पार्क में शुरू हुआ नौ दिवसीय भव्य गरबा महोत्सव

Reported By : Padmavat Media
Published : September 23, 2025 7:05 AM IST

श्रीराम पार्क में शुरू हुआ नौ दिवसीय भव्य गरबा महोत्सव

उदयपुर। चित्रकूट नगर ए ब्लॉक स्थित श्रीराम पार्क में नवरात्रि के अवसर पर श्रीराम पार्क गरबा समिति एवं चित्रकूट नगर डेवलपमेंट सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में नौ दिवसीय भव्य गरबा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। पहले ही दिन से श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।

कार्यक्रम की शुरुआत मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना, कलश पूजन और महाआरती के साथ हुई। इसके बाद रंग-बिरंगी पारंपरिक वेशभूषा में सजे-धजे महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने गरबा नृत्य कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। आयोजन स्थल को रोशनी, झालरों और फूलों से सजाया गया है।

हर शाम गरबा और डांडिया की धुन पर स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से वातावरण को जीवंत बना रहे हैं। समिति ने बताया कि प्रत्येक दिन विशेष थीम पर गरबा खेला जाएगा और समापन दिवस पर उत्कृष्ट प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। श्रीराम पार्क का यह आयोजन नवरात्रि की रातों को भक्ति, उमंग और उत्सव के रंगों से सराबोर कर रहा है।

Related posts

सलूम्बर में राजीविका के 7 क्लस्टर्स में 175 लाख की लागत से 7 भवन बनाएंगे- प्रभारी मंत्री

Padmavat Media

सीसी सड़क पर नाली निर्माण नही होने से सड़क पर पसरा पानी, ग्रामीणों ने नाली बनाने की मांग

चातुर्मास की शुरुआत हो रही है, ४ महीना सम्पूर्ण धर्म ध्यान करने का अनमोल अवसर आया है । आप को पवन जैन पदमावत का जय जिनेंद्र।

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!