Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
राजस्थान

विद्या भवन स्कूल के विद्यार्थियों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

Reported By : Pavan Jain Padmavat
Published : April 24, 2024 7:53 PM IST

विद्या भवन स्कूल के विद्यार्थियों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

दिया शतप्रतिशत मतदान का संदेश

उदयपुर । विद्या भवन सीनियर सेकेंडरी स्कूल देवाली फतेहपुरा स्कूल की ओर से बुधवार को विद्यालय के प्रधानाचार्य पुष्पराज सिंह राणावत के नेतृत्व में लोकतंत्र के महापर्व को लेकर मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य पुष्पराज सिंह राणावत ने बताया कि मतदाता जागरूकता रैली की शुरुआत विद्या भवन मुख्य द्वार से होकर देवाली गांव ,नीमच माता क्षेत्र, मुख्य देवाली, नीमच खेड़ा, अरोड़ा कॉलोनी, खारोल कॉलोनी, हनुमान कॉलोनी, सेवा मंदिर और आसपास के क्षेत्र से गुजरते हुए सेवा मंदिर विद्या भवन सोसायटी के सामने नर्सरी गेट पर संपन्न हुई। इस रैली में विद्यालय के 500 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लेकर मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। रैली के दौरान विद्यार्थी चित्रकला विभाग द्वारा तैयार किये गए 200 से अधिक पोस्टर्स का साथ नारे लगाते हुए चल रहे थे और मतदाताओं को मतदान के जागरूक के लिए जागरूक कर रहे थे। इन पोस्टर्स पर शतप्रतिशत मतदान करने की अपील की गई थी। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षक विवेक जांगिड़, कृष्णकांत यादव, प्रज्ञा माली,नारायण लाल आमेटा, प्रमोद कंसारा, रिजवान मोहन जोशी, निर्मल तेली, नीलोफर शेख, नीलोफर मुनीर, निदा असलम आदि अध्यापक अध्यापिका उपस्थित थे।

Related posts

उपभोक्ता सुरक्षा संगठन द्वारा पवन जैन पदमावत का अभिनन्दन

Padmavat Media

अखिल भारत हिन्दू क्रांति सेना राजसमंद की जिला कार्यकारणी का किया विस्तार

पाणुन्द में पीएचसी कि मांग को लेकर पत्रिका ने लगाई खबर, एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल कमिटी ने भेजी मुख्यमंत्री को

Leave a Comment

error: Content is protected !!