Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
बिजनेसराजस्थान

व्यापार मण्डल सेक्टर 5 – 6 द्वारा मतदान की अपील व शपथ ली।

Reported By : Pavan Jain Padmavat
Published : April 24, 2024 7:18 PM IST

व्यापार मण्डल सेक्टर 5 – 6 द्वारा मतदान की अपील व शपथ ली।

उदयपुर । शहर के व्यापार मण्डल सेक्टर 5 व 6 द्वारा आज मतदान की अपील की गई। व्यापार मण्डल अध्यक्ष मनोज जैन ने बताया कि बुधवार को व्यापार मण्डल कार्यकारिणी व पदाधिकारियों की मासिक मीटिंग रखी गई जिसमें व्यापार मण्डल की विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए दिनांक 26 अप्रेल को होने वाले मतदान में सभी व्यापारी बंधुओं को अपने परिवार मित्रों सहित अधिक से अधिक मतदान की अपील की गई और सभी ने ज्यादा से ज्यादा मतदान के लिये जागरूकता हेतु शपथ ली। इस अवसर पर व्यापार मण्डल संरक्षक पुरषोत्तम मेनारिया ने अपने अपने प्रतिष्ठान, दुकान पर आने वाले ग्राहकों को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिये सभी व्यापारी बंधुओं से अपील की। इस अवसर पर उपाध्यक्ष रोहित पटेल, सचिव नरेश सोलंकी, जब्बरसिंह, सुरेश सिसोदिया, संगठन प्रभारी राहुल जैन, राजेन्द्र राठी सहित कई पदाधिकारियो ने शपथ ली।

Related posts

80 राजीविका महिला समूह को दिलाई मतदान की शपथ

मोबाइल लूट गैंग का पर्दाफाश: 45 वारदातों में शामिल गिरोह पकड़ा, 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग निरुद्ध

Padmavat Media

मेवल क्षेत्र में पैंथर के आतंक का अंत, बकरे के शिकार में खुद हुआ शिकार!

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!