Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
राजस्थान

स्वीप प्रकोष्ठ लोकसभा आम चुनाव-2024

Reported By : Pavan Jain Padmavat
Published : March 29, 2024 8:28 AM IST

स्वीप प्रकोष्ठ लोकसभा आम चुनाव-2024

राजीविका महिला सदस्यों ने वोटर एप्प की जानकारी लेकर मतदान की शपथ ली

सलूंबर । लोकसभा आम चुनाव 2024 में मतदान प्रतिशत में वृद्धि सुनिश्चित करने हेतु निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी पर्वत सिंह चुण्डावत एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी डॉ. मयूर शर्मा एवं स्वीप अधिकारी दिनेश पाटीदार के निर्देशन में स्वीप गतिविधियों के अन्तर्गत पंचायत समिति सलूम्बर के सभागार में राजीविका महिला समूह का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में सलूम्बर पंचायत समिति के विभिन्न राजीविका क्लस्टरों की 90 महिला सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को लोकतंत्र में मतदान के महत्व की जानकारी देने के साथ आगामी लोकसभा आम चुनाव में पूर्ण भागीदारी निभाने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं को वोटर हेल्पलाईन एप्प, सी-विजिल एप्प, सक्षम एप्प की जानकारी के साथ मतदाता शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर सहायक सांख्यिकी अधिकारी कान्तिलाल डामोर, अतिरिक्त विकास अधिकारी गेवीलाल बुनकर, खुमाण सिंह चौहान, राजीविका क्लस्टर प्रभारी मुकेश डामोर, जवाहरलाल कटारा, हर्षिता डामीर एवं अन्य राजीविका पदाधिकारी उपस्थित रहे। क्षेत्र में संचालित स्वीप गतिविधियों के अन्तर्गत राउमावि मैथुडी भाग संख्या 96 व 97 में ई.एल.सी. व बी.ए.जी. की बैठक आयोजित कर उपस्थित सदस्यों से आगामी चुनावों में क्षेत्र में मतदान वृद्धि की योजना पर चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य विजया बापना, सुपरवाईजर शंकरलाल चौधरी, बीएलओ राजेन्द्र कुमार शर्मा, बंशीलाल भील, ग्राम विकास अधिकारी धनराज पटेल, पटवारी नरेश जोशी उपस्थित रहे।

Related posts

कृष्णा कल्याण संस्थान उदयपुर के द्वारा बच्चों को मिला स्टेशनरी रा.प्रा.वि. फत्ताखेड़ी- सुरेश कुमार मीणा

Padmavat Media

अभय कमाण्ड कन्ट्रोल सेन्टर का सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के अतिरिक्त निदेशक ने किया निरीक्षण

Padmavat Media

सेवा भाव प्रार्थना से ही प्रभु की कृपा प्राप्त होती है -आचार्य प्रमोद दास शास्त्री

Leave a Comment

error: Content is protected !!