Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़धर्म-संसार

श्री 1008 श्री गातोड़ जी भक्त मंडल के तत्वाधान में 14 फरवरी को मुंबई में तृतीय पाटोत्सव व भक्ति समारोह

Reported By : Padmavat Media
Published : February 9, 2024 11:13 AM IST

श्री 1008 श्री गातोड़ जी भक्त मंडल के तत्वाधान में 14 फरवरी को मुंबई में तृतीय पाटोत्सव व भक्ति समारोह

कार्यालय संवाददाता
मुंबई । श्री 1008 श्री गातोड़ जी भक्त मंडल के तत्वाधान में मुंबई में श्री गातोड़ जी के परम भक्तों द्वारा एक शाम गातोड़ जी के नाम… श्री गातोड़ जी बावजी की भव्य ऐतिहासिक विशाल तृतीय पाटोत्सव व भक्ति समारोह का आयोजन बुधवार 14 फरवरी 2024 को कार्यक्रम: संध्या शाम 4:00 बजे से प्रभु की इच्छा तक रखा गया है। कार्यक्रम स्थल: खेतेश्वर आश्रम, दाचकुल पाडा, वेस्टर्न होटल के सामने नेशनल हाईवे काशीमीरा, मुंबई में होगा । कार्यक्रम के भोजन दातार जणवा चौधरी समाज के तरफ से महाप्रसाद की व्यवस्था रखी गई है। महाप्रसाद भोजन शाम 5:00 बजे से रात 11 बजे तक। पत्रकार पवन जैन पदमावत ने बताया समारोह में श्री 108 अवधेश चैतन्य ब्रम्हचारी जी महाराज सुरजकुंड धाम उपस्थित रहेंगे एवं मुख्य अतिथि आमदार नरेंद्र मेहता रहेगे। संपूर्ण कार्यक्रम पदमावत मीडिया के यूट्यूब चैनल पर लाइव प्रसारित किया जाएगा। भक्ती समारोह के लिए राजस्थान के सुप्रसिद्ध गायक कलाकार: शंकरपुरी बावजी, दीपक राठौड़ एवं राजस्थानी डांसर भावेश चौधरी, नारायण मटुनिया एण्ड पार्टी रहेगे। आयोजन की तैयारियों में श्री 1008 श्री गातोड़ जी भक्त मंडल के मंडल के सभी कार्यकर्ता के साथ सर्वधर्म समाज मुंबई के भक्त जुटे हुए है। निवेदन व आयोजक: श्री 1008 श्री गातोड़ जी भक्त मंडल।

Related posts

चावंड में मुनि विकसंत सागर महाराज के सानिध्य में हुई चातुर्मास मंगल कलश स्थापना

Padmavat Media

पाडवा में भगवान महावीर स्वामी जिन बिम्ब, जैन मन्दिर एवं मानस्तंभ पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव 15 जनवरी से प्रारंभ

Padmavat Media News

कलेक्टर ने किया गौरी सरोवर का निरीक्षण; नगर पालिका अमले को गौरी सरोवर से जलकुंभी हटाने के निर्देश दिये 

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!