Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
लेखन

शीर्षक – होली

Reported By : Pavan Jain Padmavat
Edited By : Padmavat Media
Published : March 24, 2024 12:19 PM IST
Updated : March 24, 2024 1:24 PM IST

शीर्षक – होली

ना दिखाओ ज्यादा परेशानियां

उलझाओ ना खुद को नयी जंगों में।

आया फागुन का मौसम है

रंग जाओ तुम भी इस साल रंगों में।

पिचकारी रंग से भरी हुई है

हाथ भी रंग में डूबे हैं

प्यार का रंग घोल दो

अब अपने दिल के लहर तरंगों में।

रंग जाओ तुम भी इस साल रंगों में।

 

दुनियादारी में बस

उलझे ना रहो

दोस्त बन जाओ तुम

सभी के

मिल जाओ होली के

उमंगों में।

रंग जाओ तुम भी इस साल होली के रंगों में।

 

खुल के रंग लगाओ सबको

सपनों को उड़ने दो आसमान के पतंगों में।

रंग जाओ तुम भी इस साल होली के रंगों में

 

सारे रंग बुलाये तुमको

गिले शिकवे सब भूलाकर

भर लो अपने अंगों में।

रंग जाओ तुम भी इस साल होली के रंगों में।

 

इस होली मे बनकर मोहन

आ जाना तुम बरसाने में

राधा सी मैं मोहित होकर

मिलूँगी किसी बहाने से

भ्रमित करेंगी मेरी सखियाँ

तुम्हें अपने अपने वाण व्यंगों में।

रंग जाओ तुम इस साल होली के रंगों में।

अपराजिता रंजना

पटना (बिहार)

Related posts

महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराध एवं असमानताएं – एडवोकेट शिवानी जैन 

प्रातः स्मरणीय वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती पर उदयपुर एवं मेवाड़ की जनता के नाम संदेश

Padmavat Media

शाह-योगी की दिल्ली बैठक से बदल गई यूपी चुनाव की सियासी बिसात | राजनीतिक विश्लेषण

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!