Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़राजस्थान

उदयपुर आबकारी आयुक्त ने किया ध्वजारोहण

Reported By : Padmavat Media
Published : August 15, 2024 7:04 PM IST

उदयपुर आबकारी आयुक्त ने किया ध्वजारोहण

उदयपुर। राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस आबकारी भवन उदयपुर में उत्साह, उमंग व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आबकारी आयुक्त अंश दीप ने आबकारी भवन मुख्यालय परिसर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण किया। समारोह में आबकारी निरोधक दल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर एवं सलामी दी गई। समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। स्वतंत्रता दिवस समारोह में आबकारी आयुक्त श्री अंश दीप ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रीय पर्व की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अतिरिक्त आबकारी आयुक्त अरूण कुमार हसीजा, जिला वित्तिय सलाहकार मंजूबाला जैन, अतिरिक्त निदेशक आईटी श्वेता डामोर, मुख्य लेखाधिकारी जीएल जाट, सहित समस्त अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Related posts

‘मुझे कुत्ते से भी बदतर रखा गया’, ब्रिटिश नागरिक ने सुनाई रूसी जेल की खौफनाक दास्तां

Padmavat Media

तकनीकी युग में उपभोक्ता जागरूक एवं सतर्क रहे: डॉ गाँधी

Padmavat Media

नयागांव पंचायत समिति की कई ग्राम पंचायत का छात्रवृती पोर्टल पर नाम नहीं, सैकड़ों विद्यार्थी छात्रवृती से वंचित

Leave a Comment

error: Content is protected !!