Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़राजस्थान

राजस्थान पुलिस दिवस समारोह के उपलक्ष्य में उदयपुर पुलिस ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

Reported By : Padmavat Media
Published : June 13, 2024 8:45 AM IST
राजस्थान पुलिस दिवस समारोह के उपलक्ष्य में उदयपुर पुलिस ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां
उदयपुर । जिले में पुलिस दिवस समारोह 2024 के अवसर पर फतहसागर की पाल पर पुलिस बैण्ड द्वारा राष्ट्रभक्ति गीतों की धुन वादन किया गया। दरअसल पुलिस दिवस समारोह 2024 के अवसर पर आमजन व युवाओं के पुलिस से जुडाव व पुलिस को नजदीक से समझने के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस तारतम्य में उदयपुर पुलिस द्वारा मंगलवार शाम फतहसागर की पाल पर पुलिस बैण्ड द्वारा राष्ट्रभक्ति गीतों की स्वर लहरियों का वादन किया गया। जिसमें महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज उदयपुर अजयपाल लांबा, जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर योगेश गोयल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश ओझा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय गोपाल स्वरूप मेवाडा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खैरवाडा अंजना सुखवाल सहित जिले के पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों की उपस्थिति में बाहरी संख्या में आमजन व उदयपुरवासियों ने शरीक होकर पुलिस बैण्ड द्वारा पेश की गई मनमोहक प्रस्तुतियों का लुत्फ उठाया। मंच का संचालन आरजे सूरी व पुलिस उप अधीक्षक चेतना भाटी ने किया।

Related posts

सेवा और संस्कार के साथ मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन – नरेंद्र मोदी विचार मंच महिला शाखा

Padmavat Media

नेकी ग्रुप द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन कर की गई नेकी

Padmavat Media

डूंगला नवनियुक्त थानाधिकारी गोवर्धन सिंह भाटी का राष्ट्रीय मंसुरी समाज ने किया अभिनंदन

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!