Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
धर्म-संसारराजस्थान

आचार्य सुनील सागर महाराज को श्रीफल समर्पित कर किया किशनगढ़ प्रवास के लिए निवेदन

Reported By : Padmavat Media
Published : March 15, 2024 10:38 AM IST

आचार्य सुनील सागर महाराज को श्रीफल समर्पित कर किया किशनगढ़ प्रवास के लिए निवेदन

मदनगंज/किशनगढ़ । श्री मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन पंचायत के तत्वावधान में श्री महावीर जी जिला करौली में अल्प प्रवास के दौरान विराजमान आचार्य सुनील सागर जी महाराज के चरणों में श्रीफल समर्पित करके किशनगढ़ आगमन लिए निवेदन किया गया। पंचायत अध्यक्ष विनोद पाटनी ने बताया कि दो निजी कार मैं किशनगढ़ जैन समाज के सदस्यों ने गुरुवार को प्रातः किशनगढ़ से प्रस्थान कर श्री महावीर जी में विराजमान आचार्य सुनील सागर जी महाराज के चरणों में श्रीफल समर्पित कर किशनगढ़ आगमन लिए निवेदन किया एवं अन्य आचार्य एवं ससंघ के दर्शन किए। रात्रि में यह दल वापस किशनगढ़ पहुंचा। श्रीफल भेंट करने जाने वालों में पंचायत अध्यक्ष विनोद पाटनी, बाबू भाई गदिया, गौरव पाटनी, मुकेश काला, अशोक पाटनी, प्रकाश काला, रमेश सेठी, महेंद्र काला आदि थे।

Related posts

फतेहसागर पाल पर जल कुंड और फव्वारों की दुर्दशा, शौचालय बेहाल, प्रशासन की उदासीनता पर उठे सवाल

Padmavat Media

भ्रष्टाचार निरोधक एवं अत्याचार निवारण न्याय वाहिनी खेरवाड़ा उपखंड की बैठक का हुआ आयोजन

नेशनल हाईवे पर इको से मोटरसाइकिल की भिड़ंत मोटरसाइकिल सवार एक युवक की हुई मौत 

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!