Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़राजस्थान

उदयपुर जिले के मां बाड़ी शिक्षा सहयोगीयो का वार्षिक सम्मेलन जयसमंद में आयोजित।

Reported By : Padmavat Media
Published : November 21, 2022 9:26 PM IST

उदयपुर जिले के मां बाड़ी शिक्षा सहयोगीयो का वार्षिक सम्मेलन जयसमंद में आयोजित।

उदयपुर जिले के मां बाड़ी शिक्षा सहयोगीयो का वार्षिक सम्मेलन आज कल्लाजी विकास संस्थान परिषद जयसमंद मैं आयोजित हुआ, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद एवं कांग्रेस संचालन समिति सदस्य नई दिल्ली रघुवीर सिंह मीणा थे, कार्यक्रम की अध्यक्षता जयसमंद प्रधान गंगाराम मीणा ने की, अति विशिष्ट अतिथि सराड़ा प्रधान बसंती देवी मीणा थी, विशिष्ट अतिथि में टीएसी मेंबर लक्ष्मीनारायण पंड्या, कार्यकारी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गणेश लाल चौधरी, झल्लारा प्रधान धुलीराम मीणा, जयसमंद सरपंच संघ अध्यक्ष किशन लाल मीणा, पूर्व जिला परिषद सदस्य मोहनलाल औदीच्य, सेमाल सरपंच मांगीलाल मीणा, गातोड सरपंच हमीर लाल मीणा, पूर्व वीरपुरा सरपंच देवीलाल मीणा, सराड़ा उप सरपंच नावेद मिर्ज़ा, स्थानीय उप सरपंच राम सिंह कंतोडा थे। सम्मेलन में विभिन्न ब्लॉकों से करीब 550 शिक्षक उपस्थित रहे, सम्मेलन में सराडा, सेमारी, झल्लारा, सलूंबर लसाडिया, ऋषभदेव, सायरा, गिर्वा, बड़गाव ब्लॉक के शिक्षा सहयोगी ने भाग लिया, इस अवसर पर सभी शिक्षा सहयोगीयो ने ज्ञापन देते हुए पूर्व सांसद को अवगत कराया कि हमें वरिष्ठता के आधार पर स्थायीकरण किया जावे और समस्त परियोजना से हटाकर सीधे जनजाति विभाग में जोड़ा जाए, इस अवसर पर मां बाड़ी के संरक्षक डॉ मानसिंह निनामा, प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत मीणा, जिला अध्यक्ष किशन लाल मीणा सर्सिया, जिला संरक्षक नारायण लाल चौबीसा, सचिव थावरचंद मीणा, कोषाध्यक्ष निर्भसिंह, हीरा लाल मीणा, बाबूलाल मीणा, महेश मीणा व सभी ब्लॉक के ब्लॉक अध्यक्ष मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन नारायण लाल चौबीसा अजबरा ने किया।

Related posts

जैन राजनैतिक चेतना मंच मध्य प्रदेश का प्रांतीय अधिवेशन 6 अगस्त को इंदौर में होगा

Padmavat Media

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने दिया इस्तीफा, चुनाव से पहले BJP बदलेगी चेहरा

Padmavat Media

स्वीप गतिविधि श्रमिको को मतदाता एप के बारे में दी जानकारी

Leave a Comment

error: Content is protected !!