Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़राजनीति

जनता को साढ़े चार साल लूटने के बाद थोथी घोषणाए कर रहे गहलोत : भाजपा देहात

Reported By : Padmavat Media
Published : June 1, 2023 6:56 PM IST

योगेश जोशी उदयपुर 1 जून : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सौ यूनिट फ्री बिजली की घोषणा के बाद भाजपा उदयपुर देहात ने हमलावर होते हुए कहा की साढ़े चार साल तक यहां तक कोरोना महामारी में लाकड़ाऊन के वक्त बिजली के बिलों को माफ नहीं किया गया बल्कि बिजली की दरें बढ़ाई गई और जनता की जेब पर डाका डाला गया और अब चुनावी महीनो में थोथी घोषणाओं से सत्ता वापसी के सपने देखे जा रहे हे।

जिलाध्यक्ष डा चंद्रगुप्त सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री की घोषणा पर कहा की क्या मुख्यमंत्री बताएंगे कि तीनों डिस्कॉम (बिजली वितरण कंपनियों) का एक लाख करोड़ रुपये से अधिक कर्ज आप कहां से चुकाएंगे। आज नहीं तो कल इस कर्ज़ का बोझ प्रदेश की जनता पर ही पड़ने वाला है।
चौहान ने कहा की जनता को साढ़े चार जनता को लूटने के बाद अब चुनावी राहत की नौटंकी मुख्यमंत्री कर रहे है लेकिन जनता इनके क्रूर राजनीतिक मंसूबों को जान गई है।
जिला महामंत्री दीपक शर्मा ने कहा की फ्री बिजली देने से पहले किसानो और आम जनता को पूरी बिजली तो मुख्यमंत्री देते ।

जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी ने कहा की कोवीड लोकडाउन में बिजली के बिलों को सरकार ने माफ नही किया उल्टा दो प्रतिशत पेनल्टी लगा दी थी और बिजली के कनेक्शन काटे गए थे तब मुख्यमंत्री को जनता को राहत देने का विचार नही आया ।

जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर ने कहा की किसानो को थ्री फेज बिजली ,सम्पूर्ण कर्ज माफी,युवाओं को रोजगार, टोल फ्री स्टेट हाइवे,पेट्रोल व डीजल पर टैक्स घटाने ,पेयजल उपलब्ध करवाने में फिसड्डी रहे मुख्यमंत्री इन बातो को लेकर कोई ठोस घोषणा करते तो प्रदेश की जनता को राहत मिलती ।

जिला उपाध्यक्ष राम कृपा शर्मा,गणपत स्वर्णकार ,जिला मंत्री रमेश जोशी,दर्शन शर्मा,हिम्मत सिंह झाला, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष शंकर खराड़ी,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दलीचंद डांगी आदि ने भी मुख्यमंत्री की घोषणा को चुनावी घोषणा करार देते हुए कहा की गहलोत कुछ भी फ्री नही देते वह इसका भार भी जनता पर ही डालेंगे ।

 

डा चंद्रगुप्त सिंह चौहान जिलाध्यक्ष भाजपा उदयपुर देहात
9829087813

Related posts

डूंगरपुर पुलिस ने गुजरात और राजस्थान में सक्रिय किया मुखबिर तंत्र, तो हो गया चोरी का खुलासा

Padmavat Media

नशे के कारोबार पर किशनगढ़ पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक

एडवोकेट ललीता खराड़ी, कनबई मण्डल अध्यक्ष: भाजपा महिला मोर्चा, अपर जिला सेंशन न्यायालय खेरवाड़ा की तरफ से समस्त देशवासियों को धनतेरस व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!