Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़राजस्थान

तेज बरसात की भेंट चढा कच्चा मकान ,भाग कर बचाई जान

Published : July 19, 2024 8:46 PM IST

तेज बरसात की भेंट चढा कच्चा मकान ,भाग कर बचाई जान
__________
संवाददाता कृष्ण कुमार डामोर
नयागांव उपखंड के डबायचा ग्राम पंचायत में बीती रात हुई तेज बरसात में कच्चा मकान भरभराकर गिर गया।
डबायचा के सणुकली फला निवासी चंदू डामोर पुत्र खीमा डामोर बीती रात अपने पुत्र गिरीश डामोर, बहु तथा पोते के साथ घर में सो रहे थे। रात बारिश हो रही थी। उसी दौरान अचानक मकान की दीवार और छत भरभराकर गिरने लगी। मिट्टी गिरने की आवाज सुनकर अचानक गिरीश की आंख खुल गई। वह अपनी चारपाई से उठ गए। उन्होंने तुरंत अपने पिता पत्नी और बच्चों को नींद से जगाया। उन्हें उठाकर घर के बाहर सुरक्षित निकाला । गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। उनका काफी नुकसान हो गया। गिरीश गरीब परिवार का है उसने मजदूरी करके 2023 में ही अपना घर बनाया था । उन्होंने राजस्व विभाग से आर्थिक मदद दिलाए जाने की मांग की है।

Related posts

गर्भकल्याणक पर हूई पूजन आराधना, तीर्थंकर माता की हुई गोद भराई

Padmavat Media

हनुमानगढ़ जिले में पीलीबंगा थाना क्षेत्र में फायरिंग कर भागे बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़

कोटा विश्वविद्यालय में इंडस्ट्री एकेडेमिया कॉन्क्लेव में यशवर्धन राणावत सम्मानित हुए

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!