Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़राजनीतिराजस्थान

नालियों और नालों की कमी से नगर में रहती हैं गंदगी…….

Reported By :
Published : June 25, 2023 8:36 PM IST

नालियों और नालों की कमी से नगर में रहती हैं गंदगी

जन संवाद यात्रा का दूसरा चरण हुआ शुरू, कानोड़ नगर पालिका के 6 वार्डों में पहुंची यात्रा

PadmavatMedia@Panund.

पाणुन्द। 

जनता सेना राजस्थान द्वारा निकाली जा रही जन संवाद यात्रा का दूसरा चरण रविवार से शुरू हुआ‌। दुसरे चरण की शुरुआत कानोड़ नगर पालिका के वार्ड एक से हुई। यात्रा के दौरान नागरिकों ने बताया कि नगर में नालियों और नालों की कमी से गंदगी व्याप्त रहती है। जिसके चलते नागरिकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। इस पर जनता सेना संरक्षक व पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस का बोर्ड भ्रष्टाचार में डूबा हुआ हैं ये विकास नहीं केवल पेड़ों को काट करके वसुली करते हैं तो घटिया काम के बदले ठेकेदारों से रिश्वत लेते पकड़े जाते है।

कानोड़ में नागरिक नालियों की समस्या बताते हुए

कानोड़ के 6 वार्डों में पहुंची यात्रा
जन संवाद यात्रा का दूसरा चरण कानोड़ नगर पालिका क्षेत्र से हुआ। सोमवार को पालिका के वार्ड एक, दो, तीन, सात, आठ और नो नंबर वार्ड में पहुंची। इस दौरान महिलाओं ने भी भागीदारी निभाई और दीपेंद्र कुंवर भीण्डर को अपनी समस्याएं बताई। जिसमें बताया कि पेयजल की आपूर्ति समय पर नहीं हो रही है। पोषाहार नहीं मिल रहा है। सफाई कर्मचारियों ने मांग कि स्थानीय लोगों को भर्ती में प्राथमिकता दी जाएं। इस दौरान कानोड़ मण्डल अध्यक्ष मनोहर सिंह चौहान, युवा जनता सेना अध्यक्ष मुकेश लक्षकार, पार्षद राजु कामरिया, प्रेम कुंवर, प्रदेश महामंत्री पारस नागौरी, भीण्डर पंचायत समिति प्रधान हरिसिंह सोनीगरा, भीण्डर नगर पालिका अध्यक्ष निर्मला भोजावत, प्रदेश महामंत्री प्रभाशंकर शर्मा, वल्लभनगर मण्डल अध्यक्ष लालसिंह झाला, सवना पूर्व सरपंच भगवतीलाल मीणा, रोशन भावसार, अरुण भाणावत, वीरेंद्र गांधी आदि उपस्थित थे।

कानोड़ में लोगों से संवाद करते पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर।

कल भी कानोड़ नगर में रहेगी यात्रा – 
जन संवाद यात्रा सोमवार को भी कानोड़ नगर पालिका क्षेत्र में रहेंगी। सोमवार को कानोड़ के वार्ड नंबर 10, 11, 12, 13, 15, 16 में जायेगी। यात्रा 28 जून तक कानोड़ पालिका क्षेत्र में रहेंगी।

Related posts

उदयपुर के लालघाट को मॉडल ज़ोन और प्रमुख मार्ग की मरम्मत का प्रस्ताव, कलेक्टर से मिला सकारात्मक समर्थन

Padmavat Media

शहीद मेजर मुस्तफा बौहरा का पार्थिव देह पहुंचा उदयपुर, सैन्य प्रोटोकॉल के साथ कब्रिस्तान रवाना

Padmavat Media

वरिष्ठ नागरिकों के लिये रोडवेज बसों में रियायती यात्रा के लिए सलूम्बर पंचायत समिति में आयोजित हुआ शिविर 276 वरिष्ठ नागरिकों के बनाए रियायती पास सलूम्बर ।

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!