Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
राजनीति

भाजपा प्रत्याशी आहारी ने किया ग्रामीण क्षेत्र का तूफानी दौरा

Reported By : Padmavat Media
Published : November 2, 2023 7:33 PM IST
Updated : November 2, 2023 7:34 PM IST

भाजपा प्रत्याशी आहारी ने किया ग्रामीण क्षेत्र का तूफानी दौरा

खेरवाड़ा । विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नानालाल अहारी ने गुरुवार को क्षेत्र के लराठी,खांडी ओवरी, करनाउआ, पोगरा, बडला, बायडी, भानदा, तथा फुटाला गांव का तूफानी दौरा कर नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया। इस दौरान ग्रामीणों ने ढोल नगाड़ों तथा पुष्प वर्षा से अहारी का गर्म जोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में अहारी ने ग्रामीणों से क्षेत्र में विकास की लहर चलने तथा कांग्रेस के कु शासन का अंत करने हेतु भाजपा को विजय बनाने का आह्वान किया। अहारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पुष्टिकरण की राजनीति कर रही है तथा प्राचीन संस्कृति व सनातन धर्म को समाप्त करने पर तुली हुई है। जनता कांग्रेस को माफ नहीं करेगी। आहारी ने कहा कि कांग्रेस की नीतियां गांव, गरीब व आदिवासी जनता के विरोध में है। इसलिए इस जन् विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकना है।

Related posts

मां के हत्यारों का जल्द खुलासा नहीं किया तो मृतक रमिला के बच्चो ने दी आत्महत्या की चेतावनी

Padmavat Media

महंगाई राहत कैम्प का हुआ आयोजन

Padmavat Media

क्लोज़िंग फेज की गंभीरता को समझते हुए सभी अधिकारी-कर्मचारी सक्रियता से कार्य करें: मुख्य निर्वाचन अधिकारी

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!