Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़राजस्थान

संभावित चक्रवात के मद्देनजर जिला कलेक्टर ने जारी की एडवाइजरी

Reported By : Padmavat Media
Edited By : Padmavat Media
Published : June 15, 2023 10:45 AM IST
Updated : June 15, 2023 10:45 AM IST

संभावित चक्रवात के मद्देनजर जिला कलेक्टर ने जारी की एडवाइजरी

नागौर । मौसम विभाग की सूचना के अनुसार 14 जून से 17 जून तक अरब सागर से उठे संभावित तूफान के संबंध में जिला कलक्टर द्वारा आमजन के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। जिला कलक्टर पीयूष समारिया ने बताया कि मौसम विभाग के अनुसार संभावित तूफान के जिले में प्रभाव को देखते हुए आमजन ऐहतियात तौर पर सावधानी बरतें। उन्होंने बताया कि तूफान के दौरान सभी लोग घरों के अंदर रहे, बड़े पेड़ों के नीचे व कच्ची दीवारों के पास खड़े ना रहें। तूफान के दौरान खुले मैदान में होने पर नीचे लेट जाएं, पशुओं को पेड़ से ना बांधे, बिजली के उपकरणों को संपर्क से हटा दें, बिजली के खंभों, टीनशेड तथा बड़े होर्डिग्स लगे स्थानों से दूर रहे तथा नजदीकी सुरक्षित स्थानों पर आश्रय लें। साथ ही जिला कलक्टर ने चक्रवात आने की संभावना के मद्देनजर 14 जून से 17 जून तक सभी कार्यालय खुले रखने एवं सभी अधिकारी व कार्मिकों को पूर्व अनुमति बिना मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश दिए है।

Related posts

सराडा मे टिडी नदी उफान पर 100 घरों की बस्ती आज तक रोड नहीं राशन लेने नदी को पार करना पड़ा

Padmavat Media

एक व्यक्ति ने अगरबत्ती की दुकान खोली, नाना प्रकार की अगरबत्तियां थीं। उसने दुकान के बाहर एक साइन बोर्ड लगाया “यहाँ सुगन्धित अगरबत्तियां मिलती हैं।”

Padmavat Media

आगरा के पास बड़ा हादसा : पातालकोट एक्सप्रेस के दो डिब्बों में लगी आग, आगरा से झांसी की ओर जा रही थी ट्रेन

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!