Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़राजस्थान

प्रतापगढ़ में जमीनी विवाद को लेकर आपसे में भीड़े दो पक्ष, दो लोगों की चाकू से गोदकर हत्या

Reported By : Padmavat Media
Published : June 21, 2022 10:31 AM IST

प्रतापगढ़: राजस्थान के प्रतापगढ़ थाना क्षेत्र के बसाड़ गांव में हुई चाकूबाजी की घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों की उपचार के दौरान मौत हो गई. इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई.

घटना की सूचना के बाद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक मुकेश भाई और ईश्वर भाई के परिवार के साथ आरोपियों का जमीन को लेकर विवाद चल रहा था.

इसी को लेकर शाम को दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई और आरोपियों ने दोनों युवकों पर चाकू से हमला कर दिया. चाकू के हमले में गंभीर रूप से घायल ईश्वर और मुकेश को जिला अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई.

घटना की सूचना के बाद कोतवाली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली. थाना अधिकारी रविंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में पूर्व में भी विवाद हुआ था. इसको लेकर आरोपियों को पाबंद भी किया गया था.

Related posts

मंगल और शुक्र कर्क राशि के घर, जानिए असर कैसा होगा जिंदगी पर

Padmavat Media

लुलु मॉल में हनुमान चालीसा पढ़ने पहुंचे हिंदू संगठन के लोग, पुलिस से झड़प, हिरासत में लिए गए

Padmavat Media

भाजपा विधायक का ‘अधिकारी बेटा’ 40 लाख घूस लेते गिरफ्तार, घर पर मिला 6 करोड़ ‘नकदी का पहाड़’

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!