Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़राजस्थान

फोस्टर केयर सोसायटी ने बच्चों के साथ मनाया योगा दिवस

Reported By : Padmavat Media
Published : June 21, 2022 4:37 PM IST

फोस्टर केयर सोसायटी ने बच्चों के साथ मनाया योगा दिवस

उदयपुर _फोस्टर केयर सोसायटी , जे.वी. पब्लिक विद्यालय एवं गीतांजली मेडिकल कॉलेज और हॉस्पीटल के संयुक्त तत्वावधान में अन्तराष्ट्रीय योगा दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन फोस्टर केयर सोसायटी की अनुराधा राय ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में पंतजली योगपीठ हरिद्धार के योग प्रशिक्षक श्री विनोद कुमार रेगर थे जिन्होंने योग के महत्व को बताते हुए सभी को योग के आसन व उनसे होने वाले लाभों को बताया साथ ही सह- आचार्य, मनोचिकित्सक विभाग से डॉ शिखा शर्मा जी ने बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को कैसे स्वस्थ रखा जाए जिससे बच्चे पढाई में अधिक ध्यान लगा पाए व योग जो कि हमारे शरीर, मन और आत्मा को कैसे नियंत्रित करने में मदद करता है के बारे में वार्ता कि गई। इस कार्यक्रम से 45 लोग लाभान्वित हुए। इस कार्यक्रम में श्री अनुराग महता, कुसुम पालीवाल, भाग्यश्री शेखावत, मोली महता व गीतांजली मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थी मौजूद थे। इस कार्यक्रम के अंत में जे.वी. पब्लिक स्कूल की निर्देशिका श्रीमति सीमा सुखवानी ने धन्यवाद ज्ञापन देकर कार्यक्रम का समापन किया

Related posts

मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन, यशवर्धन राणावत हुए सम्मानित

Padmavat Media

उपभोक्ता की जागरूकता से ही अधिकारों का संरक्षण होगा – राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजश्री गांधी

Padmavat Media

जल बिहार मेला में पहलवानों ने दिखाए दांव पेंच

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!